फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   BJP MP Manoj Tiwari's claim of accepting defeat in Lok Sabha elections is wrong

Fact Check: लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद मनोज तिवारी के हार मानने का दावा गलत, वायरल वीडियो पुराना है

Fri, 24 May 2024 04:33 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Fri, 24 May 2024 04:33 PM IST
सार

Fact Check: लोकसभा चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे साझा कर यह दावा किया जा रहा है कि मनोज ने चुनाव खत्म होने से पहले ही अपनी हार मान ली है। The Quint ने बताया कि यह दावा सच नहीं है।

विज्ञापन
BJP MP Manoj Tiwari's claim of accepting defeat in Lok Sabha elections is wrong
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठे दौर में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होनी है। छठे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें दिल्ली की भी सभी सात सीटें शामिल हैं। राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उनके सामने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के बीच सोशल मीडिया पर भाजपा नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने चुनाव खत्म होने से पहले ही अपनी हार मान ली है। दिल्ली की 7 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है।

विज्ञापन

क्या कह रहे हैं मनोज तिवारी ? वीडियो में मनोज तिवारी कहते हैं कि, "देखो हमको अपनी हार का एहसास तो हो गया। बट दुःख यह होता था की मैं बहुत दिनों से जीतता-जीतता-जीतता था मुझे लग गया था कि यार हार आ गई है।"

विज्ञापन
वायरल वीडियो में मनोज तिवारी हालिया लोक सभा चुनाव नहीं बल्कि 2009 की बात कर रहे थे.
विज्ञापन
विज्ञापन

(इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें)

(ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं।)

क्या यह दावा सही है ? The Quint ने बताया कि यह दावा सच नहीं है। मीडिया प्लेटफॉर्म JIST के Youtube चैनल पर मनोज तिवारी का ये पूरा इंटरव्यू 31 मार्च 2024 को अपलोड किया गया था।

  • इस वीडियो में मनोज तिवारी लोकसभा चुनावों की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने पहले चुनाव की बात कर रहे हैं।

  • मनोज तिवारी बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने साल 2009 में अपना पहला चुनाव गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट से लड़ा था और वो चुनाव हार गए थे।

  • मनोज तिवारी कह रहे हैं कि उन्हें उस वक्त हार साफ दिख रही थी लेकिन वह चुनाव लड़ने से मना नहीं कर पाए।

द क्विंट ने सच का पता कैसे लगाया ? द क्विंट ने वायरल वीडियो को सुनने के बाद Jist के Youtube चैनल पर मनोज तिवारी का पूरा इंटरव्यू ढूंढा।

  • Jist के Youtube चैनल पर यह वीडियो 31 मार्च 2024 को प्रीमियर किया गया था।नवायरल वीडियो का हिस्सा इस वीडियो में 34:00 मिनट पर आता है।

वीडियो में एंकर जब मनोज तिवारी से उनके गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बारे में पूछते हैं, तब वे बताते हैं कि, "अमर सिंह जी के कहने पर, समाजवादी पार्टी की सीट से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, यह साल 2009 की बात है।'' वह आगे कहते हैं कि,

"खैर, जैसे ही चुनाव खत्म हुआ देखो हमको अपनी हार का एहसास तो हो गया। बट दुःख यह होता था कि मैं बहुत दिनों से जीतता-जीतता-जीतता जा था मुझे लग गया था की यार हार आ गई है। मगर कुछ नहीं उस हार में भी जीत थी।"

मनोज तिवारी

वह आगे कहते हैं कि ''मैं बात कर रहूं हूं 2009 की तब तो मुझे नहीं पता था की नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तब देश में राजनितिक अस्थिरता थी।''

वायरल वीडियो में वह हिस्सा शामिल नहीं किया गया है जहां वह कह रहे हैं कि मैं 2009 की बात कर रहूं हूं।

निष्कर्ष : मनोज तिवारी के अधूरे वीडियो को इस भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है कि लोक सभा चुनावों में उन्होंने अपनी हार मान ली है।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed