फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Bihar Election Result 2025: How accurate were the exit polls? Bihar Election Vote Counting NDA Mahagathbandhan

Bihar Assembly Election 2025: एग्जिट पोल कितने सही हुए साबित? इस एजेंसी ने बताया था सबसे सटीक आंकड़ा; पढ़ें

Fri, 14 Nov 2025 11:33 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Nov 2025 11:33 AM IST
सार

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद सामने आए करीब 15 एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलता दिखा था। वहीं आज मतों की गणना के दौरान रुझानों में भी एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस रिपोर्ट में जानें एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए हैं...

विज्ञापन
Bihar Election Result 2025: How accurate were the exit polls? Bihar Election Vote Counting NDA Mahagathbandhan
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कौन-सा एग्जिट पोल सबसे सही? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटों की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के आए रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं महागठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी दूर नजर आ रही है। फिलहाल चुनाव के अंतिम नतीजे आने में काफी वक्त है। वहीं राज्य में मतदान के बाद करीब 15 चुनाव प्रबंधन कंपनी और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इन 15 में से करीब 14 एग्जिट पोल में साफ तौर पर एनडीए को बहुमत मिला था। वहीं महागठबंधन को मात्र कुछ ही एग्जिट पोल में बहुमत के करीब दिखाया गया था। जबकि राज्य में तीसरे मोर्चे के तौर पर सामने आए जनसुराज पार्टी को शायद ही किसी एग्जिट पोल ने दहाई का आंकड़ा दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bihar Election Results 2025: 'मुकाबला जनता और ज्ञानेश कुमार के बीच', बिहार चुनाव नतीजों पर बोली कांग्रेस
विज्ञापन

किन-किन एजेंसियों ने जारी किए थे एग्जिट पोल?
बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद जिन चुनाव प्रबंधन कंपनी और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। उसमें पोल डायरी, प्रजा पोल एनालिटिक्स, मैट्रिज आईएएनएस, टीआईएफ रिसर्च, पी-मार्क, पीपल्स पल्स, डीवी रिसर्च, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट, पोलस्ट्रैट, चाणक्य स्ट्रैटजीज, कामाख्या एनालिटिक्स, एआई पॉलिटिक्स, एक्सिस माई इंडिया और टुडेज चाणक्या शामिल हैं।


 

बिहार में दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद 11 नवंबर को कुल 11 एग्जिट पोल अनुमान सामने आए थे। इसमें मैट्रिज आईएएनएस, पीपल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पोलस्ट्रैट, पोल डायरी, प्रजा पोल एनालिटिक्स, टीआईएफ रिसर्च, पी-मार्क, डीवी रिसर्च और कामख्या एनालिटिक्स ने अनुमान जारी किए थे।

विज्ञापन

वहीं अगले दिन 12 नवंबर को तीन अन्य एग्जिट पोल भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए थे। इसमें एआई पॉलिटिक्स, एक्सिस माई इंडिया और टूडेज चाणक्या शामिल हैं। इनमें एआई पॉलिटिक्स ने दोनों गठबंधनों (एनडीए और महागठबंधन) में कांटे की टक्कर की बात कही थी। वहीं एक्सिस माई इंडिया और टूडेज चाणक्या ने एनडीए को बहुमत दिया था।





यह भी पढ़ें - Bihar Election Result 2025: 'तेजस्वी को जनता ने नकार दिया है', बिहार चुनाव के रुझानों पर भाजपा की प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में हुआ है, जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। वहीं मतदान की प्रतिशत की बात की जाए तो पहले चरण में जहां 65.08 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दूसरे चरण में बंपर 68.69 वोटिंग हुई है। राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 67.13 दर्ज हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे? 
2020 विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच था। इस चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। इनमें सबसे ज्यादा 74 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। जदयू को 43, वीआईपी और हम को 4-4 सीट पर सफलता मिली थी। राज्य की 110 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थी। इसमें 75 सीटें जीतकर राजद राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके साथ ही कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें माले और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। वहीं अन्य दलों में एआईएमआईएम ने पांच, बसपा, लोजपा और निर्दलीय ने एक-एक सीटें जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed