फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election result 2025 political social media reaction pm modi nitish kumar tejashwi yadav prashant kishor

Bihar Election Result 2025: 'सरकार में विश्वास जताने के लिए बिहारवासियों को नमन', नतीजों पर नीतीश का पहला बयान

Fri, 14 Nov 2025 06:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 14 Nov 2025 06:19 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'हमें इसे (रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।'

विज्ञापन
Bihar election result 2025 political social media reaction pm modi nitish kumar tejashwi yadav prashant kishor
बिहार चुनाव के नतीजों पर राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और महागठबंधन बहुमत से आंकड़े से बहुत दूर रह गया है। रुझानों से उत्साहित भाजपा ने कहा है कि जनता ने तेजस्वी यादव को नकार दिया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


रुझानों से भाजपा नेता खुश
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव के रुझानों पर कहा कि 'बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है। जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है, पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।'
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है, जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जगंलराज, लूट के प्रतीक है। बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है...और इधर नेतृत्व है पीएम मोदी और नीतीश कुमार का। युवाओं ने इनके कार्य नहीं देखे लेकिन बुजुर्गों ने इनके कार्य देखें हैं और ये जीत उसकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चंद्रबाबू नायडू बोले- जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि 'बिहार चुनाव के रुझान बताते हैं कि लोग नरेंद्र मोदी के साथ हैं। जनता का जितना विश्वास प्रधानमंत्री मोदी में है, उतना किसी अन्य नेता में नहीं।' 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव के रुझानों पर कहा, 'ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।' 

ये भी पढ़ें- Election Result Live: बिहार में फिर चला मोदी-नीतीश का जादू; नगरोटा सीट पर हुए उपचुनाव में जीतीं देवयानी राणा

'यह बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है'
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'हमें इसे (रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।'

'बिहार के पांडव कमाल हैं'
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'इस जीत का कारण एक मात्र मोदी-नीतीश में बिहार की जनता का विश्वास है। ये जीत है विश्वास की, मोदी नीतीश से आस की, जो बुझी है उस विशेष प्यास की, ये जीत है बिहारियों के अरदास की...बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत है।'

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, 'लोकतंत्र खतरे में है। जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं। जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं। चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है। चुनाव चलते हुए 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार गए। चुनाव आयोग को क्या हो गया है? राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद पेंशन मिलना बंद हो गई थी। वहां सब जारी रहा।'

बिहार के रुझानों पर जदयू की पहली प्रतिक्रिया

बिहार के रुझानों पर जदयू पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया, जिसमें जदयू ने लिखा कि 'न भूतो न भविष्यति.. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।'

वहीं राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है। यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।'

'यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत'

बिहार के नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ प्रदर्शन की राजनीति के आधार पर जनादेश देती है। नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी व एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। साथ ही अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ देने वाले बूथ कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं।'

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।'

बिहार चुनाव नतीजों पर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव के नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा 'बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, श्री जीतन राम मांझी जी एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।'

साहस्रबुद्धे बोले- राहुल का ‘हाइड्रोजन बम’ निकला कमजोर गुब्बारा
बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय साहस्रबुद्धे ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बड़ी जीत सुशासन के प्रति जनता के भरोसे की पुष्टि है। उन्होंने दावा किया कि वोटरों ने राजनीतिक आकलनों को खारिज करते हुए प्रचंड जनादेश दिया। साहस्रबुद्धे के अनुसार, लोगों ने राजद के पुराने जंगल राज को याद रखते हुए उसे सत्ता से दूर रखा।

साहस्रबुद्धे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके वोट चोरी के आरोप पूरी तरह आधारहीन थे और जनता ने उन्हें नकार दिया। उन्होंने तंज कसा कि राहुल का हाइड्रोजन बम बच्चों के गुब्बारे से भी कमजोर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि यह परिणाम कांग्रेस के खिलाफ जनादेश है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed