{"_id":"66221388b64a00c43905fb40","slug":"assembly-polls-by-election-voting-live-update-arunachal-pradesh-sikkim-tripura-tamil-nadu-know-all-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Polls 2024: अरुणाचल-सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान; त्रिपुरा-तमिलनाडु में उप-चुनाव भी जारी","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Assembly Polls 2024: अरुणाचल-सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान; त्रिपुरा-तमिलनाडु में उप-चुनाव भी जारी
Fri, 19 Apr 2024 03:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:39 PM IST
सार
पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने लोगों को उनके मत के महत्व की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण हैं जब एक मत किसी महत्वपूर्ण मुकाबले में अहम होता है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि चुनाव भारत के लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत अभिव्यक्ति है और मतदान जैसा कुछ और नहीं है।
विज्ञापन
Assembly Polls
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मतदान शुरू होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो गया। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु और त्रिपुरा में उपचुनाव भी जारी हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का हाल
पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। अरुणाचल में दोपहर तीन बजे तक 55.23 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। ऐसे ही सिक्किम में एक बजे तक 52.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
त्रिपुरा-तमिलनाडु में उप-चुनाव भी
इसके साथ ही तमिलनाडु और त्रिपुरा में उपचुनाव भी हो रहे हैं। तमिलनाडु की विलावनकोड विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 45.43 फीसदी लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। इसके साथ त्रिपुरा की रामनगर विधानसभा सीट पर अब तक 56.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजीव कुमार का लोगों को संदेश
पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने लोगों को उनके मत के महत्व की याद दिलाते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण हैं जब एक मत किसी महत्वपूर्ण मुकाबले में अहम होता है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि चुनाव भारत के लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत अभिव्यक्ति है और मतदान जैसा कुछ और नहीं है।
मौसम को देखते हुए सावधानियां बरतने को कहा
देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के मद्देनजर कुमार ने कहा कि मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भारतीय मतदाताओं का जोश गर्मी को मात दे देगा। हमारे महान लोकतंत्र में, चुनाव आपका है, विकल्प आपका है। आप सरकार का फैसला कर रहे हैं। आप अपने लिए, अपने परिवार और बच्चों के लिए, अपने गांव या कस्बे के लिए और निश्चित रूप से देश के लिए ऐसा कर रहे हैं।