फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Andhra Pradesh Exit Poll Assembly Elections 2024 TDP BJP Coalition YSR Congress Vote Share

Andhra Exit Poll: विधानसभा में TDP-BJP गठबंधन को बहुमत के आसार, YSR कांग्रेस को झटका; CM जगन की विदाई के संकेत

Sun, 02 Jun 2024 09:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Jun 2024 09:25 PM IST
सार

Andhra Pradesh Exit Poll: पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के जनादेश सामने आ चुके हैं। अब आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा के चुनाव नतीजों पर नजरें हैं। मतगणना चार जून को होगी। इससे पहले आए एग्जिट पोल में TDP-BJP गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल की एक रोचक बात यह भी है कि एक को छोड़कर सभी एजेंसियों ने कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ होने का अनुमान लगाया है। जानिए अलग-अलग एजेंसी के मुताबिक किस दल को कितनी सीटें मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Exit Poll Assembly Elections 2024 TDP BJP Coalition YSR Congress Vote Share
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ चार राज्यों- ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भी समाप्त हो चुके हैं। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना भी पूरी हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। सिक्किम की 32 सीटों में 31 पर जीत हासिल करने वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) सरकार बनाएगी। अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चार जून को मतगणना होगी। चुनाव आयोग की आधिकारिक मतगणना से पहले आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हुआ और एग्जिट पोल के अनुमान भी आ चुके हैं। एग्जिट पोल में इस बात का संकेत मिलने लगे हैं कि किस राज्य में कौन सी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने के लिए सबसे मजबूत स्थिति में होगी। आंध्र प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 88 सीटें जीतनी होंगी।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में बदलेगी सरकार, क्या CM जगन का जनाधार खिसका?
आंध्र प्रदेश में सत्ता बदलने का अनुमान है। पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस को 45-60 सीटें मिलने का अनुमान है। टीडीपी और भाजपा गठबंधन को 111-135 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करेगी। अन्य का भी सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा
टीवी-5 तेलुगू के एग्जिट पोल में भी सत्ता परिवर्तन के रुझान सामने आए हैं। वाईएसआर कांग्रेस को महज 14 सीटें मिलने के आसार हैं। पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और भाजपा के गठजोड़ को बड़ा राजनीतिक लाभ मिलता दिख रहा है। नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और भाजपा गठबंधन को 161 सीटें मिलने का अनुमान है। इस अनुमान के मुताबिक कांग्रेस और अन्य का खाता भी नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के एग्जिट पोल अनुमान:

सर्वे एजेंसी वाईएसआरसीपी टीडीपी+भाजपा कांग्रेस और अन्य
पीपुल्स प्लस 45-60 111-135 0
केके सर्वे 14 161 0
नियोपोल 65-71 104-110 0
पायनियर 31 144 0
सैन 48 127 0
एस-जीईडी 36 139 0
राइस 48-60 113-122 1
जनागलम 44-57 104-118 0
चाणक्य 39-49 114-125 0
पल्स टुडे 45-54 120-129 0

175 विधानसभा सीटों वाले आंध्र प्रदेश में फिलहाल ऐसा है समीकरण
एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक दक्षिण भारत की राजनीति भी इस बार अलग रंग दिखा सकती है। 175 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई में वाईएसआर कांग्रेस लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने के प्रयास कर रही है। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने से अब समीकरण बदल चुके हैं। इस बार आंध्र में 15वीं विधानसभा का गठन होगा। फिलहाल, किस दल के पास कितनी विधानसभा सीटें, जानिए
  • वाईएसआर कांग्रेस- 146
  • तेलुगू देशम पार्टी (TDP)- 18
  • जन सेना पार्टी- 01 सीट
  • खाली सीटें- 10
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed