फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना? जानें लॉकडाउन के दौरान आपको कैसे होगा इसका फायदा

Fri, 27 Mar 2020 11:01 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 27 Mar 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
What is the Pradhan mantri Ujjwala scheme? Know who will benefit
ujjwala yojana - फोटो : pti

Covid-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण से प्रभावित बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 21 दिनों  के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। जिसके बाद प्रभावितों व गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री ने लॉकडाउन के 36 घंटे के भीतर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बता दें कि मोदी सरकार ने लॉकडाउन के चलते गरीबों की मदद के लिए गुरुवार को 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने पैकेज की घोषणा करते हुए अगले 3 महीने तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत मुफ्त LGP Cylinder देने का ऐलान किया है। सरकार के इस कदम का देश की 8 करोड़ महिलाओं का सीधा फायदा मिलेगा।



आखिर क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना? इससे किस-किस को फायदा मिलेगा? क्या है इस योजना का लक्ष्य? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना...

What is the Pradhan mantri Ujjwala scheme? Know who will benefit
उज्ज्वला योजना - फोटो : Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (Official Website)
केंद्र सरकार नें 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन" के नारे के साथ एक सामाजिक कल्याण योजना - "प्रधानमंत्री उज्जवला योजना" की शुरूआत की ।

उद्देश्य-

  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • खाना पकाने के लिए एक स्वस्थ ईंधन उपलब्ध कराना।
  • जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण ग्रामीण आबादी के लाखों लोगों के बीच स्वास्थ्य से संबंधित खतरों को रोकने के लिए इस योजना की शुरुआत हुई है।

इन लोगों को मिलेगा फायदा...

What is the Pradhan mantri Ujjwala scheme? Know who will benefit
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
  • आवेदक महिला की न्यूनतम आयु18 वर्ष की होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास एक ग्रामीण निवासी बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
  • महिला आवेदक को सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए देश भर में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक परिवार के घर में पहले से एलपीजी कनेक्शन नही होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज...

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the Pradhan mantri Ujjwala scheme? Know who will benefit
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • पंचायत प्रधान / नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण पत्र
  • एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड)
  • हाल का एक पासपोर्ट आकार का फोटो
  • बुनियादी विवरण जैसे नाम, संपर्क जानकारी, जन धन / बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड नंबर आदि।

,सरकार द्वारा हुई घोषणाएं...

विज्ञापन
What is the Pradhan mantri Ujjwala scheme? Know who will benefit
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
  • मोदी सरकार द्वारा घोषित 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज से उन गरीबों को फायदा होगा, जिन्हें तुरंत मदद की जरूरत है।
  • गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसी भी गरीब को भूखा नहीं रहने देने का संकल्प व्यक्त किया है।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण धन योजना से किसानों, मनरेगा श्रमिकों, गरीब, विधवा, दिव्यांगों, जनधन अकाउंट धारी महिलाओं, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं, स्वंय सेवा समूहों की महिलाओं और संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों, कंस्ट्रक्शन से जुड़े मजदूरों को मदद मिलेगी।
  • भाजपा नेता ने 20 करोड़ जनधन खाताधारक महिलाओं को अगले तीन माह तक प्रतिमाह 500 रुपये, उज्जवला योजना लाभार्थियों को तीन महीने तक मुफ्त सिलेंडर, महिलाओं के स्वंय सहायता समूह को बिना ब्याज के ऋण की दर बढ़ाने, संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के इपीएफ की कुछ धनराशि अगले 3 महीने तक सरकार द्वारा की गई घोषणाएं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed