फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal Board 10th WBCHSE 12th Exam Results Dates 2023 Out; know how and where to check

WB 10th 12th Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख का एलान, जानें कब-कहां कर पाएंगे चेक

Mon, 15 May 2023 06:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 06:54 PM IST
सार

WB 10th 12th Result Dates Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल रहे छात्रों के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने वाली हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट 19 मई को और कक्षा 12वीं का रिजल्ट 24 मई को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
West Bengal Board 10th WBCHSE 12th Exam Results Dates 2023 Out; know how and where to check
WBCHSE : पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

West Bengal 10th 12th Result 2023 Dates OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल रहे छात्रों के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने वाली हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट 19 मई को और कक्षा 12वीं का रिजल्ट 24 मई को जारी किए जाएंगे। बंगाल बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में शामिल रहे छात्र wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

स्कूल एवं उच्च शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने की घोषणा

पश्चिम बंगाल के स्कूल एवं उच्च शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे। बसु ने ट्वीट में कहा कि WBCHSE द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा 2023 के परिणाम 24 मई को प्रकाशित किए जाएंगे... छात्र दोपहर 12:30 बजे से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे। 31 मई को परिषद द्वारा हार्ड कॉपी मार्कशीट और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा मार्च में तो 10वीं की फरवरी में हुई थी शुरू

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षाएं 2349 स्थानों पर आयोजित की गईं। इस साल कुल 8.52 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। राज्य में उच्च माध्यमिक परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा 23 फरवरी, 2023 से 04 मार्च, 2023 तक दोपहर 12:45 बजे से 03 बजे के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल 2,867 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल, पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 6,98,628 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

 

विज्ञापन

West Bengal Madhyamik Result 2023: कैसे करना है चेक?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- wbresults.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर दिखाई देने वाले पश्चिम बंगाल 10वीं या 12वीं के परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    संकेत के अनुसार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि या अन्य विवरण दर्ज करें
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मार्कशीट एक्सेस करें और उसे डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed