फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE 2023 admit card out know how to download at wbjeeb.nic.in

WB JEE 2023 Admit Card: पश्चिम बंगाल जेईई का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 20 Apr 2023 11:59 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 11:59 AM IST
सार

WB JEE 2023 Admit Card: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने डब्ल्यूबी जेईई 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
WBJEE 2023 admit card out know how to download at wbjeeb.nic.in
WBJEE 2023 - फोटो : My Result Plus

विस्तार

WB JEE 2023 Admit Card Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने डब्ल्यूबी जेईई 2023 के लिए आज यानी 20 अप्रैल 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड विभिन्न विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और स्व-वित्तपोषित संस्थानों के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। पहला पेपर (गणित) सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरा पेपर (भौतिकी, रसायन विज्ञान) दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगा। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रारूप में होंगे। कॉलेजों में विभिन्न यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमआर और पीएमआर होगी जारी

दोनों प्रश्न-पत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जनरल मेरिट रैंक (जीएमआर) के साथ-साथ फार्मेसी मेरिट रैंक (पीएमआर) दोनों के लिए पात्र हैं और सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल पेपर 2 लेने वाले ही पीएमआर के लिए पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवार जादवपुर विश्वविद्यालय को छोड़कर केवल फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

WBJEE 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले डब्लूबीजेईई की आधिकारिक वेबसाइट Wbjeeb.nic.in पर जाएं।

  • अब पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 पर जाएं।

  • डब्ल्यूबी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।

  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।

  • डब्ल्यूबी जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

WBJEE 2023 परीक्षा के लिए जाने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति तभी दी जाएगी, जब वे अपने साथ एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी, ऑनलाइन WBJEE आवेदन के दौरान अपलोड की गई रंगीन तस्वीर की एक कॉपी और मूल रूप में कोई फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed