{"_id":"6331da64f9d7836ac573128b","slug":"wb-ssc-scam-nbu-vc-subires-bhattacharyya-sent-to-judicial-custody","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WB SSC Scam: एसएससी भर्ती घोटाले में एनबीयू के कुलपति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WB SSC Scam: एसएससी भर्ती घोटाले में एनबीयू के कुलपति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Mon, 26 Sep 2022 10:29 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:29 PM IST
सार
WB SSC Scam: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित एसएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीर भट्टाचार्य को सोमवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
WB SSC Recruitment Scam
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
WB SSC Scam: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित एसएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीर भट्टाचार्य को सोमवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व अध्यक्ष भट्टाचार्य को 19 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह सीबीआई रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
WB SSC Scam : हिरासत के बावजूद एजेंसी ने नहीं की थी
एजेंसी ने भट्टाचार्य से पूछताछ के लिए उनकी और सीबीआई हिरासत की मांग की थी। एजेंसी की अपील को खारिज करते हुए अलीपुर कोर्ट ने भट्टाचार्य को 10 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई की रिक्वेस्ट का विरोध करते हुए भट्टाचार्य के वकील तमल मुखर्जी ने कहा कि छह दिनों तक हिरासत में रहने के बावजूद एजेंसी ने एनबीयू के कुलपति से पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन
Trending Videos
कमेंट
कमेंट X