फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB Class 10th Result 2021 Date WBBSE Madhyamik result releasing on 20th July

पश्चिम बंगाल : 20 जुलाई को जारी होगा, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

Mon, 19 Jul 2021 04:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 04:34 PM IST
सार

WB Class 10th Result 2021 : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021 की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। डब्ल्यूबीबीएसई की ओर से माध्यमिक परीक्षा परिणाम 20 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
WB Class 10th Result 2021 Date WBBSE Madhyamik result releasing on 20th July
WB Class 10th Result 2021

विस्तार

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021 की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। डब्ल्यूबीबीएसई की ओर से माध्यमिक परीक्षा परिणाम 20 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा। परिणाम लिंक के एक्टिव होने पर मंगलवार, सुबह 10 बजे से विद्यार्थी कक्षा 10वीं का परिणामों को देख सकेंगे। वहीं, छात्र अपना रिजल्ट wbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CBSE 10th Board : जल्द जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नियमित और स्वयंपाठी दोनों प्रकार के छात्रों के लिए माध्यमिक परीक्षा परिणाम की घोषणा 20 जुलाई को सुबह 09 बजे बोर्ड द्वारा कोलकाता के डेरोजियो भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर परिणाम लिंक सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन

इस वर्ष लगभग 12 लाख विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं की माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत किया गया था। हालांकि, राज्य सरकार ने देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया था। मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा करते हुए परीक्षा रद्द करने या स्थगित करने के मुद्दे की सिफारिश के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति भी तैयार की थी। 

यह भी पढ़ें : कर्नाटक एसएसएलसी : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शुरू हुईं परीक्षाएं

मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम 50:50 के फॉर्मूले पर आधारित होंगे। फॉर्मूले के अनुसार छात्र कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए प्राप्त अंकों पर 50 फीसदी और कक्षा 10 में आंतरिक मूल्यांकन के दौरान प्राप्त अंकों को 50 फीसदी वेटेज को ध्यान में रखकर रिजल्ट तैयार किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed