{"_id":"60f55b2d8ebc3e6d6950c4d7","slug":"wb-class-10th-result-2021-date-wbbse-madhyamik-result-releasing-on-20th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : 20 जुलाई को जारी होगा, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल : 20 जुलाई को जारी होगा, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम
Mon, 19 Jul 2021 04:34 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:34 PM IST
सार
WB Class 10th Result 2021 : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021 की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। डब्ल्यूबीबीएसई की ओर से माध्यमिक परीक्षा परिणाम 20 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
WB Class 10th Result 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2021 की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। डब्ल्यूबीबीएसई की ओर से माध्यमिक परीक्षा परिणाम 20 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा। परिणाम लिंक के एक्टिव होने पर मंगलवार, सुबह 10 बजे से विद्यार्थी कक्षा 10वीं का परिणामों को देख सकेंगे। वहीं, छात्र अपना रिजल्ट wbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : CBSE 10th Board : जल्द जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नियमित और स्वयंपाठी दोनों प्रकार के छात्रों के लिए माध्यमिक परीक्षा परिणाम की घोषणा 20 जुलाई को सुबह 09 बजे बोर्ड द्वारा कोलकाता के डेरोजियो भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट पर परिणाम लिंक सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
इस वर्ष लगभग 12 लाख विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं की माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत किया गया था। हालांकि, राज्य सरकार ने देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया था। मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा करते हुए परीक्षा रद्द करने या स्थगित करने के मुद्दे की सिफारिश के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति भी तैयार की थी।
यह भी पढ़ें : कर्नाटक एसएसएलसी : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच शुरू हुईं परीक्षाएं
मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम 50:50 के फॉर्मूले पर आधारित होंगे। फॉर्मूले के अनुसार छात्र कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए प्राप्त अंकों पर 50 फीसदी और कक्षा 10 में आंतरिक मूल्यांकन के दौरान प्राप्त अंकों को 50 फीसदी वेटेज को ध्यान में रखकर रिजल्ट तैयार किया गया है।
कमेंट
कमेंट X