फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Visva-Bharati university kidnapped Myanmarese PhD student rescued from Odisha's Talsari

Visva-Bharati University: म्यांमार का अपहृत पीएचडी छात्र ओडिशा से बरामद, 12 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 08:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 23 Sep 2023 08:16 PM IST
सार

Visva-Bharati University: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अपने किराए के मकान से अपहरण किए जाने के एक दिन बाद, विश्वभारती विश्वविद्यालय के म्यांमार के पीएचडी छात्र को शनिवार को ओडिशा के तलसारी से बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Visva-Bharati university kidnapped Myanmarese PhD student rescued from Odisha's Talsari
विश्वभारती विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Visva-Bharati University: पश्चिम बंगाल के विश्वभारती विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे म्यांमार के एक छात्र का अपहरण उसके घर से कुछ बदमाशों ने कर लिया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएचडी छात्र को शनिवार को ओडिशा के तलसारी से बरामद किया है। 

विज्ञापन

अपहरण में शामिल 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राज नारायण मुखर्जी ने बिना विस्तार से बताया कि अपहरण के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसका प्रथम दृष्टया किसी अवैध कारोबार से संबंध है। इनमें आठ पूर्व मेदिनीपुर जिले से और चार बीरभूम जिले से हैं। उनमें से कई लोगों और पीड़ित को यहां लाया जा रहा है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन ने हमें अपहरण के लगभग 30 घंटों के भीतर पीड़ित को ढूंढने में मदद की। वह व्यक्ति शारीरिक रूप से ठीक है।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अपहरण में दो कारों का इस्तेमाल किया गया था। दोनों कारें बरामद कर ली गईं। गिरफ्तार लोगों के पास से पीड़ित का फोन भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अपहरण के पीछे का मकसद किसी व्यवसाय को लेकर विवाद हो सकता है। प्रथम दृष्टया, वह व्यवसाय कानूनी नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। छात्र की भूमिका (व्यवसाय में) की भी जांच की जाएगी। गिरफ्तार लोगों के साथ उससे पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि छात्र को तलसारी के एक होटल में रखा गया था, लेकिन उसे समुद्र तट से बचा लिया गया। पड़ोसी देश के यांगून क्षेत्र के रहने वाले पन्नाकारा 2016 से संस्कृत, पाली और प्राकृत विभाग में पीएचडी कर रहे हैं। इंदिरा पल्ली स्थित घर में उनके साथ रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने विश्वविद्यालय को सूचित किया कि अज्ञात लोगों के एक समूह ने गुरुवार दोपहर को घर से कार में उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने सूचना के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि 30 वर्षीय म्यांमार निवासी, जिसकी पहचान पन्नाकारा के रूप में की गई है, उसे पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा शहर से कुछ किलोमीटर दूर ओडिशा के बालेश्वर जिले के तलसारी समुद्र तट से बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed