फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttrakhand TET 2024 Exam on 24 Oct, admit card out at ukutet.com; Know passing marks here

UK TET 2024: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 24 अक्तूबर को, जानें पास होने के लिए चाहिए होंगे कितने अंक

Tue, 08 Oct 2024 03:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 03:50 PM IST
सार

UK TET 2024: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करने होंगे।
 

विज्ञापन
Uttrakhand TET 2024 Exam on 24 Oct, admit card out at ukutet.com; Know passing marks here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

Uttarakhand TET 2024 Admit Card: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2024) का आयोजन 24 अक्तूबर को किया जाएगा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com. के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को तय मानदंड के अनुसार न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। उम्मीदवार नीचे पासिंग मार्क्स के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन

 

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित किया जाएगा जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे और 30 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand TET 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे, यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाती है।
 

विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड न कर पाएं तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो यूबीएसई ने एक वैकल्पिक समाधान प्रदान किया है। ऐसे उम्मीदवार 22 और 23 अक्तूबर, 2024 को अपने चुने हुए नोडल परीक्षा केंद्र पर जा सकते हैं, जो आवेदन प्रक्रिया के दौरान चुना गया पहला परीक्षा शहर है। उन्हें ऑनलाइन आवेदन की एक फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (पंजीकरण के दौरान अपलोड की गई तस्वीर से मेल खाती हुई) और आवेदन विवरण के अनुसार एक वैध फोटो पहचान पत्र की फोटोकॉपी लानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed