UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 27 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण, जारी हुआ शॉर्ट नोटिस; यहां देखें
UPESSC UPTET 2026 Notification: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे और 26 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। आवेदन से पहले ओटीआर अनिवार्य किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTET 2026 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है। आयोग ने प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए परीक्षा का विज्ञापन 20 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
27 मार्च से शुरू होगा पंजीकरण
जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समायोजन (बैंक रिकंसिलिएशन) की अंतिम तिथि 1 मई 2026 तय की गई है।
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 20 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन शुरू | 27 मार्च 2026 |
| आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| आवेदन में संशोधन/बैंक रिकंसिलिएशन की अंतिम तिथि | 01 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 02, 03 व 04 जुलाई 2026 |
आयोग ने बताया है कि इस बार अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में सभी इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ओटीआर पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे यूपीटेट के लिए आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
जुलाई में होगी यूपीटीईटी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को कराई जाएगी।
यूपी टीईटी की निर्देश पुस्तिका 2026 पीडीएफ...
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। साथ ही, आवेदन से पहले पात्रता और अन्य आवश्यक शर्तों की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
कमेंट
कमेंट X