{"_id":"5e1d65258ebc3e696a2eac3b","slug":"uptet-2019-2020-answer-key-offcial-download-date-and-time-latest-update-up-tet-result-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTET 2019-20: आंसर-की जारी, डाउनलोड करने के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPTET 2019-20: आंसर-की जारी, डाउनलोड करने के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक
Tue, 14 Jan 2020 01:47 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
uptet
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019-20 - Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) की आंसर-की जारी की जा चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन बुधवार, 8 जनवरी 2020 को किया गया था। हालांकि बारिश और भारत बंद के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। समय पर केंद्र न पहुंच पाने से कुछ की परीक्षा भी छूट गई थी। ध्यान हो कि ये परीक्षा पहले 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन व हंगामे के बीच इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार था। विभाग ने कहा भी था कि 14 जनवरी 2020 को आंसर-की जारी कर दी जाएगी। आपको प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए आंसर-की जारी की जा चुकी है। इनके डायरेक्ट लिंक्स आपको आगे मिल जाएंगे। विभाग के अधिकारी ने कहा था कि चूंकि परीक्षा होने में पहले ही देर हो चुकी है, अब इसकी आंसर-की और परिणाम में ज्यादा समय नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 12 आविष्कार, लेकिन पछता रहे हैं इन्हें खोजनेवाले
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जा रहा है। अभ्यर्थी 17 जनवरी तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद 31 जनवरी को अंतिम रूप से संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी।
ये प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद विभाग द्वारा 7 फरवरी 2020 को यूपीटीईटी 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यानी परीक्षा संपन्न होने के एक महीने के अंदर।
बता दें कि इस बार यूपीटीईटी में करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा, आंसर-की, परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
प्राथमिक कक्षाओं के लिए यूपीटेट आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए यूपीटेट आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X