फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET 2019 2020 answer key offcial download date and time latest update UP TET result date

UPTET 2019-20: आंसर-की जारी, डाउनलोड करने के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक

Tue, 14 Jan 2020 01:47 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 14 Jan 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
UPTET 2019 2020 answer key offcial download date and time latest update UP TET result date
uptet

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019-20 - Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) की आंसर-की जारी की जा चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन बुधवार, 8 जनवरी 2020 को किया गया था। हालांकि बारिश और भारत बंद के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। समय पर केंद्र न पहुंच पाने से कुछ की परीक्षा भी छूट गई थी। ध्यान हो कि ये परीक्षा पहले 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन व हंगामे के बीच इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अभ्यर्थियों को आंसर-की का इंतजार था। विभाग ने कहा भी था कि 14 जनवरी 2020 को आंसर-की जारी कर दी जाएगी। आपको प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए आंसर-की जारी की जा चुकी है। इनके डायरेक्ट लिंक्स आपको आगे मिल जाएंगे। विभाग के अधिकारी ने कहा था कि चूंकि परीक्षा होने में पहले ही देर हो चुकी है, अब इसकी आंसर-की और परिणाम में ज्यादा समय नहीं लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 12 आविष्कार, लेकिन पछता रहे हैं इन्हें खोजनेवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जा रहा है। अभ्यर्थी 17 जनवरी तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद 31 जनवरी को अंतिम रूप से संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी।


ये प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद विभाग द्वारा 7 फरवरी 2020 को यूपीटीईटी 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यानी परीक्षा संपन्न होने के एक महीने के अंदर।

बता दें कि इस बार यूपीटीईटी में करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा, आंसर-की, परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in विजिट कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
प्राथमिक कक्षाओं के लिए यूपीटेट आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए यूपीटेट आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed