UPSC CSE Mains: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
UPSC CSE Mains Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर, 2022 तक दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CSE Mains Admit Card 2022 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से अपने प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर, 2022 तक दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के माध्यम से 1,011 रिक्तियां भरी जाने वाली है। यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पांच जून को आयोजित की गई थी और उसका परिणाम 22 जून, 2022 को घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें : UPSC Success Story: बिना कोचिंग एक ही बार में क्लीयर की यूपीएससी परीक्षा, बॉलीवुड फिल्मों में भी किया है काम
UPSC CSE Mains Admit Card 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर से 'संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र' लिंक पर जाएं। -
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। -
उम्मीदवार अपना पंजीकरण आईडी / रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें। -
इसके बाद यूपीएससी मुख्य एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
उम्मीदवार अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसके प्रिंट आउट ले लें।
यह भी पढ़ें : Top Govt Jobs: इस सप्ताह की टॉप सरकारी नौकरियां; बीएसएफ, एसएससी, जेपीजीटी और यूपीएससी में करें आवेदन
UPSC CSE Main 2022: इन केंद्रों पर होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन आगे बताए गए शहर के केंद्रों पर होगा- अहमदाबाद, आइजॉल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।
UPSC CSE Main 2022: ऐसे चेक करें मुख्य परीक्षा का शेड्यूल
-
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। -
अब होम पेज पर दाईं ओर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं। -
अब यहां दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा, 2022 के शेड्यूल पर क्लिक करें। -
अब परीक्षा का शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। -
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
मुख्य परीक्षा के शेड्यूल को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- UPSC CSE Main 2022 Exam Schedule
कमेंट
कमेंट X