{"_id":"6539ff2f5feb33033204921a","slug":"upmsp-up-board-class-10th-12th-practical-exam-2024-date-know-full-details-2023-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा पर बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होंगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा पर बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होंगी
Thu, 26 Oct 2023 11:25 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:25 AM IST
सार
UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें अभी तक घोषित नहीं की गई हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी इसका इंतजार जरूर कर रहे होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UPMSP UP Board Class 10th, 12th Practical Exam 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का एलान किया जाएगा। कैलेंडर के अनुसार, कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह में और प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 2023 में यह संख्या 58,84,634 थी।
विज्ञापन
Trending Videos
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। इस बारे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 5 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। लेकिन बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X