फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG Counselling 2022 Choice Filling Ends Today, Know Round 1 Allotment Date Medical Admission

UP NEET UG Counselling 2022: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग पहले दौर का आवंटन परिणाम जारी, जानें अब आगे क्या?

Wed, 09 Nov 2022 08:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 08:44 PM IST
सार

UP NEET UG Counselling 2022 Round 1 Allotment Result Out: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए कॉलेज और पाठ्यक्रम सीट आवंटन का परिणाम जारी हो गया है। 

विज्ञापन
UP NEET UG Counselling 2022 Choice Filling Ends Today, Know Round 1 Allotment Date Medical Admission
UP NEET UG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NEET UG Counselling 2022: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए कॉलेज और पाठ्यक्रम सीट आवंटन का परिणाम जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद सफलतापूर्वक ऑनलाइन विकल्प भरें एवं लॉक किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in पर अपना कॉलेज और सीट आवंटन परिणाम चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश, राज्य में मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके पहले दौर में कॉलेज और पाठ्यक्रम सीट आवंटन का परिणाम बुधवार, नौ नवंबर, 2022 को जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय-सीमा में ही करनी होगी फिजिकल रिपोर्टिंग

चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में पाठ्यक्रम और कॉलेज अलॉट किए गए हैं। उम्मीदवारों को अब निर्धारित समय-सीमा में आवंटित सीट को सुरक्षित करने के लिए सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी और संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद उन्हें तय समय-सीमा में ही फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। या फिर वे अगले राउंड में शामिल होने के लिए सीट कैंसिल कर सकते हैं।  

विज्ञापन

UP NEET UG: 10,185 सीटों पर होने हैं दाखिले

चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पहले दौर की काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स के अनुसार, मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में लगभग 10,185 सीटें यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से भरी जानी हैं। बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम चार या पांच नवंबर को घोषित किया जाना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसमें देरी हुई है। 

UP NEET UG Counselling की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूपी नीट यूजी 2022 राउंड वन सीट आवंटन परिणाम : 09 नवंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवंटन पत्र डाउनलोड करना और आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग : 09 से 13 नवंबर, 2022 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed