{"_id":"5d22c87d8ebc3e6d0b74c63c","slug":"up-cm-yogi-adityanath-wrote-letter-to-hrd-minister-demands-establishment-of-iiser-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने केंद्र को लिखा पत्र, की ये मांग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने केंद्र को लिखा पत्र, की ये मांग
Mon, 08 Jul 2019 10:07 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में शिक्षा को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिये योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) की स्थापना करने की मांग की है।
विज्ञापन
आदित्यनाथ ने लिखा है कि 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) की बहुविषयक शिक्षा से साइंस को काफी बढ़ावा मिल रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय देश में IISER की अब तक सात शाखाएं स्थापित कर चुका है। जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां के करीब 23 करोड़ निवासियों में एक बड़ा तबका युवाओं का है। इन युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोगजार के अवसरों की तलाश है। IISER की स्थापना से उत्तर प्रदेश में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही साथ साइंस में करियर की चाह रखने वाले यहां के युवाओं का भविष्य भी सुनहरा हो सकेगा।'
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) की शाखाएं भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम. ब्रह्मपुर और तिरुपति में संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X