{"_id":"5930a0f14f1c1b1e10bdb2e9","slug":"up-board-will-be-declared-results-on-june-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 जून को घोषित होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
9 जून को घोषित होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम 9 जून को घोषित होगा। इस बार 54 लाख 66 हजार 531 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। विधानसभा चुनाव के कारण इस बार परीक्षाएं देरी से शुरू हुईं, जिसकी वजह से परिणाम जारी होने में काफी वक्त लग गया।
विज्ञापन
इस बार माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र जुलाई से शुरू होगा। इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 5 लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में परीक्षाओं की कुल संख्या 24 लाख 51 हजार 474 एवं हाईस्कूल में 30 लाख 15 हजार 57 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमर नाथ वर्मा ने बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परिणाम जारी करने की तिथि घोषित की। सचिव शैल यादव के मुताबिक परिणाम दिन में 12 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X