UP Board Marksheet 2026: यूपी बोर्ड की मार्कशीट होगी 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस, ना पानी में गलेगी और ना फटेगी
UP Board Result 2026: इस बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट 16 सिक्योरिटी फीचर, होलोग्राम और वॉटरमार्क से लैस होगी। यह वॉटरप्रूफ और नॉन-टीयरएबल भी होगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही चेक किया जा सकता है। अगर आप बिना परेशानी के सबसे पहले रिजल्ट देखना चाहते हैं तो फौरन नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें..
10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषित हो चुके हैं। विद्यार्थियों को उनकी मूल मार्कशीट बाद में स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट में इस बार कई सुरक्षात्मक अहम बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत तैयार की जा रही मार्कशीट पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और टिकाऊ होगी।
इस बार मार्कशीट में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर शामिल किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य फर्जी मार्कशीट बनाने की कोशिशों पर रोक लगाना है। नई मार्कशीट न केवल मजबूत होगी बल्कि पानी से खराब भी नहीं होगी और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना आसान नहीं होगा।
बोर्ड ने यह भी तय किया है कि छात्रों को जारी की जाने वाली मार्कशीट में सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़े कई नए प्रावधान लागू किए जाएंगे। मार्कशीट पर स्टूडेंट का नाम, अंक लिखे होंगे। छात्र के माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखा होगा।
मार्कशीट में होंगे 16 सुरक्षा फीचर
इस बार जारी की जाने वाली मार्कशीट में लगभग 16 तरह के सुरक्षा फीचर शामिल किए जाएंगे। इनमें से कुछ फीचर ऐसे होंगे जिन्हें सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा, जबकि कुछ को पहचानने के लिए विशेष उपकरणों जैसे यूवी किरणों या लेंस की जरूरत पड़ेगी। इन सुरक्षा उपायों का उद्देश्य मार्कशीट की प्रमाणिकता को मजबूत करना है।
नई मार्कशीट में सिक्योरिटी कोडिंग और होलोग्राम सुरक्षा भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा इसमें विशेष वॉटरमार्क और रेनबो प्रिंटिंग का उपयोग किया जाएगा, जिससे इसकी पहचान और अधिक विशिष्ट हो सकेगी। बोर्ड का मानना है कि इन तकनीकों के इस्तेमाल से मार्कशीट की नकल करना लगभग असंभव हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक, कम रहे तो क्या होगा?
ना पानी में गलेगी, ना फटेगी
नई मार्कशीट को पहले की तुलना में अधिक टिकाऊ बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसे इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इसे आसानी से फाड़ा नहीं जा सकेगा। यह नॉन-टीयरएबल यानी फटने से सुरक्षित होगी। साथ ही इसे वॉटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि पानी लगने पर भी यह खराब या गल न सके।
नॉन-डिग्रेडेबल होगी मार्कशीट
मार्कशीट में किसी तरह की ओवरराइटिंग भी संभव नहीं होगी। इसके अलावा इसे नॉन-डिग्रेडेबल बनाया जा रहा है, जिससे समय के साथ इसकी गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा। मार्कशीट का आकार भी बदला गया है। अब इसे ए-4 साइज में तैयार किया जाएगा, जो पहले की तुलना में थोड़ा लंबा होगा।
UP Board Result 2026 Download: यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने का तरीका
यहां बताए चरणों का पालन करके 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। रिजल्ट पेज का सीधा लिंक भी नीचे दिया गया है:
- सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं।
- इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
- अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
10वीं रिजल्ट देखने का सीधा लिंक...
12वीं रिजल्ट देखने का सीधा लिंक...
कमेंट
कमेंट X