Board Exam 2023: पहले दबाव में ले लिए कठिन विषय और अब परीक्षा से लग रहा डर तो अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स
Board Exam Stress Management Tips 2023: कईं विद्यार्थियों ने अमर उजाला के साथ साझा की परेशानी में बताया कि माता-पिता के दबाव में विषय ले लिए थे, लेकिन अब परीक्षा से डर लग रहा है। वहीं, एक छात्रा का कहना है कि वह याद किए हुए को भूलने की समस्या से परेशान है। अगर ऐसा आपके साथ भी है तो अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board CBSE Exam Tips 2023: बोर्ड परीक्षा की दस्तक के साथ ही विद्यार्थियों में अच्छे अंक लाने का दबाव बढ़ गया है। कईं विद्यार्थियों ने अमर उजाला के साथ साझा की परेशानी में बताया कि माता-पिता के दबाव में विषय ले लिए थे, लेकिन अब परीक्षा से डर लग रहा है। वहीं, एक छात्रा का कहना है कि वह याद किए हुए को भूलने की समस्या से परेशान है। मनोवैज्ञानिक डॉ. कुमार मंगलम सारस्वत ने बताया कि रटने के बजाय समझकर याद करेंगे तो पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी और अच्छे से याद भी होगा।
केस-1: दबाव में ले लिया विज्ञान विषय अब क्या करें?
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोली की निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा ने बताया कि उसे कला संकाय के विषयों में रुचि थी, लेकिन उसके मम्मी-पापा उसको डॉक्टर बनाना चाहते हैं। उनके दबाव में विज्ञान विषय ले लिया और जैसे-तैसे 11वीं कक्षा पास कर ली है, लेकिन 12वीं कक्षा में पढ़ाई समझने में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण निराशा और कुंठा उत्पन्न हो गई है। परीक्षाओं में अंक भी लगातार कम हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: एग्जाम आ गए और बार-बार पढ़ने के बाद भी नहीं हो रहा याद तो एक्सपर्ट की यह सलाह आएगी काम
Board Exam Tips 2023: एक्सपर्ट के सुझाव
-
बोर्ड परीक्षा में अब काफी कम समय बाकी है ऐसे में वह बोर्ड परीक्षा की तैयारी खुले मन से करें। -
विषय को रटने के बजाय समझ कर याद करें। -
विषय को रुचिकर बनाकर पढ़ें। -
बोर्ड परीक्षा को बोझ समझकर नहीं, चुनौती समझकर स्वीकार करें। -
12वीं के बाद कोई भी कोर्स अथवा पढ़ाई अपनी इच्छा, क्षमता और रुचि के अनुसार ही लें।
केस-2: कुछ ही घंटों में पढ़ा हुआ भूल जाते हैं
मुरादाबाद के ही पनवड़िया रामपुर निवासी कक्षा 10वीं के छात्र ने समस्या बताई कि वह लगातार कई घंटे तक पढ़ता है। उस वक्त उसे याद हो जाता है, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे भूल जाता है। इसकी वजह से पिछली परीक्षा में अंक कम आए हैं। अब बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव बढ़ रहा है। रात को नींद भी अच्छी नहीं आती है और भूख भी कम लग रही है।
यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023 Tips: यूपी बोर्ड के छात्र ऐसे करें गणित की तैयारी, परीक्षा में मिलेंगे बंपर अंक
Board Exam Tips 2023: एक्सपर्ट के सुझाव
-
चैप्टर को मन में पढ़ने के बजाय बोल कर या सुन कर याद करें। -
हमारी जितनी ज्यादा ज्ञानेंद्रियां पढ़ाई में शामिल होंगी, भूलने की आशंका कम रहेगी। -
याद किए हुए विषयों को लिखकर उसके बिंदु वार नोट्स बना लें। -
टॉपिक से संबंधित कोई कहानी बना लें, ताकि पढ़ाई का एक वृतांत बन जाए और याद करने में परेशानी न हों।
कमेंट
कमेंट X