फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board: Big Update on UP Board Results! Result Preparation Process to Begin After April 9

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! नौ अप्रैल के बाद शुरू हो जाएगी परिणाम बनाने की प्रक्रिया

Tue, 08 Apr 2025 07:31 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 08 Apr 2025 07:31 AM IST
सार

UP Board 10th-12th Result 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई थी और कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल को पूरा हो चुका है लेकिन बोर्ड के अफसर चाहते हैं कि रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए और किसी भी परीक्षार्थी को दिक्कत न हो।

 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

विज्ञापन
UP Board: Big Update on UP Board Results! Result Preparation Process to Begin After April 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Board 10th-12th Result 2025: यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया नौ अप्रैल के बाद शुरू कर दी जाएगी। परिणाम तैयार होने में तकरीबन 15 दिनों का वक्त लगेगा। ऐसे में यूपी बोर्ड अपनी तैयारी के अनुरूप अप्रैल के अंतिम सप्ताह (UP Board Result Date 2025) में रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन

आज पूरी हो जाएगी छूट हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा

वैसे तो यूपी बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई थी और कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल को पूरा हो चुका है लेकिन बोर्ड के अफसर चाहते हैं कि रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए और किसी भी परीक्षार्थी को दिक्कत न हो। यही वजह है कि यूपी बोर्ड ने छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय लिया, जो सोमवार से शुरू हो गई है और आठ अप्रैल को पूरी हो जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने से 36,932 अभ्यर्थी वंचित रह गए थे, जिन्हें अब अंतिम अवसर दिया गया है। ,

विज्ञापन


यह परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। दूसरी ओर, प्रदेश के 62 जनपदों के 420 विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के हाईस्कूल में विद्यालय स्तर पर आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अद्यतन अपलोड नहीं किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने के लिए यूपी बोर्ड ने विद्यालयों को सात अप्रैल तक का समय दिया था और सोमवार को यह मियाद भी पूरी हो गई। यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए नौ अप्रैल तक का समय दिया गया है।

और भी पढ़ें:- सात से 11 अप्रैल तक होगी स्पोर्ट्स के छात्रों की बोर्ड परीक्षा; सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट

15 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

यूपी बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू कराया था। इसके लिए प्रदेशभर में 261 केंद्र बनाए गए थे। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कुल 1,43,473 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य दो अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। पहले सात दिनों में 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया था। एक अप्रैल तक 261 में से 257 केंद्रों में मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया गया। वहीं, दो अप्रैल को बाकी चार केंद्रों में शेष रह गईं तकरीबन पांच हजार कॉपियां भी जांच ली गईं। ऐसे में बोर्ड ने निर्धारित तिथि तक मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया।

और भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर, फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाफल तैयार करने में तकरीबन 15 दिन लगेंगे। ऐसे में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी करने का प्रयास होगा। इसके बाद परीक्षार्थियों की अंकपत्र सह प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षाफल घोषित होने के बाद 15 दिन में अंकपत्र स्कूलों तक पहुंचा दिए जाएंगे, जहां से विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो परिणाम समय से जारी हो जाएगा।

UP Board 10th-12th Result 2025: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट (amarujala.com) पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed