UP Board 2025: यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को एक और मौका, इस दिन होगी छूटे हुए छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
UP Board Class 12 Practical Exams 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक राहत की घोषणा की है। वे छात्र जिन्होंने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग नहीं लिया था, अब उन्हें परीक्षा देने का एक आखिरी मौका मिलेगा।
यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
विस्तार
शिक्षा परिषद ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि 2025 के लिए जिन छात्रों ने प्रैक्टिकल परीक्षा छोड़ दी थी, उनके लिए अप्रैल 7 और 8 को फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह मौका उन छात्रों को दिया जा रहा है जो किसी कारणवश परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे।
यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
परीक्षाएं कैसे और कहां होंगी?
- यदि एक पूरे स्कूल के छात्र परीक्षा मिस कर चुके हैं, तो उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा उसी स्कूल में आयोजित की जाएगी।
- अगर कोई छात्र व्यक्तिगत रूप से परीक्षा से अनुपस्थित रहा है, तो उसे जिला शिक्षा निरीक्षक या क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
सीसीटीवी निगरानी में होगी परीक्षा
यूपीएमएसपी ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है और परीक्षा में सहभागिता के लिए छात्र अपने पंजीकृत स्कूल या जिला शिक्षा निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
UP Board Class 12 Practical Exams 2025: 1 से 16 फरवरी के बीच दो चरणों में हुई थी परीक्षा
शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण की परीक्षाएं एक फरवरी से आठ फरवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं नौ फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पहले चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों में परीक्षाएं हुई थी। जबकि दूसरे चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में परीक्षा आयोजित हुई थी।
कमेंट
कमेंट X