UP Board 2020: प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित, यहां पढ़ें जरूरी निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं (UP Board 2020 class 10 and 12 practical examination 2019) को स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 15 दिसंबर 2019 से शुरू हुई थीं। लेकिन अब इनपर अस्थायी तौर पर रोक लग गई है। इसका कारण है स्कूलों व कॉलेजों का बंद होना।
दरअसल गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों व कॉलेजों को 20 दिसंबर 2019 तक बंद करने का आदेश दिया गया है। ये आदेश जिला मजिस्ट्रेट की ओर स जारी किया गया है।
तो कब शुरू होंगी परीक्षाएं
स्थगित की गई प्रायोगिक परीक्षाओं के बारे में अभी तक कोई निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि इस संबंध में विद्यार्थियों को जल्द ही सूचना दे दी जाएगी।
गौरतलब है कि पहले से तय शेड्यूल के अनुसार, यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 दिसंबर 2019 से शुरू होकर 13 जनवरी 2020 तक आयोजित की जानी थीं। इसे दो चरणों में कराया जाना था। लेकिन अब ये परीक्षाएं कब होंगी, इनकी नई तारीख क्या होगी, इस संबंध में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।
बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार तक उत्तरी भारत में शीतलहर की चेतावनी दी है।
वर्ष 2020 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 55 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। शैक्षिक सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है। परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2020 को शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 6 मार्च 2020 को खत्म होंगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस बार 15 मार्च से 25 मार्च के बीच मूल्यांकन का काम होगा। इस तरह मूल्यांकन का काम इस बार 15 दिनों के बजाय 10 दिनों में पूरा किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X