फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP B.Ed Counselling 2025: Registration Begins, No Rank Restrictions; Seat Allotment on August 13

UP B.Ed Counselling 2025: यूपी बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, रैंक की बाध्यता खत्म; 13 अगस्त को होगा सीट आवंटन

Wed, 30 Jul 2025 11:47 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Jul 2025 11:47 AM IST
सार

UP BEd Counselling Schedule: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के तहत प्रदेशभर की 2.30 लाख सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में चलेगी और अंतिम प्रवेश 12 सितंबर तक पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP B.Ed Counselling 2025: Registration Begins, No Rank Restrictions; Seat Allotment on August 13
UP BEd Counselling 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP BEd Counselling 2025: उत्तर प्रदेश बीएड काउंसलिंग 2025 बुधवार यानी आज से शुरू हो गई है। इस बार प्रदेश की लगभग 2.30 लाख सीटों पर दाखिले के लिए दो चरणों में काउंसलिंग की जाएगी। खास बात यह है कि इस वर्ष रैंक की बाध्यता समाप्त कर दी गई है, यानी पहली ही काउंसलिंग में किसी भी रैंक का अभ्यर्थी भाग ले सकता है।
विज्ञापन

UP B.Ed Counselling 2025: यूपी बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल 

चरण तिथि
पंजीकरण शुरू 31 जुलाई, पूर्वाह्न 11 बजे से
कॉलेज विकल्प भरना शुरू 1 अगस्त से
प्रथम चरण काउंसलिंग 1 अगस्त से 12 अगस्त तक
सीट आवंटन (1st चरण) 13 अगस्त
फीस भुगतान व रिपोर्टिंग 25 अगस्त तक
द्वितीय चरण पंजीकरण 27 अगस्त से
कॉलेज विकल्प (2nd चरण) 28 से 30 अगस्त
सीट आवंटन (2nd चरण) 1 सितंबर
फीस भुगतान व रिपोर्टिंग 2 से 4 सितंबर तक
पूल काउंसलिंग 6 से 12 सितंबर
डायरेक्ट एडमिशन पंजीकरण शुरू 13 से 26 सितंबर

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ अहम दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसलिए सभी कागजात पहले से तैयार रखें, ताकि दाखिले के समय कोई परेशानी न हो। नीचे जरूरी दस्तावेजों की सूची दी जा रही है:

  • यूपी बीएड जेईई 2025 स्कोरकार्ड
  • काउंसलिंग कॉल लेटर / रैंक कार्ड
  • हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल/कॉलेज से)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / अन्य मान्य सरकारी आईडी)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग फीस कितनी है?

यूपी बीएड काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कुल 5750 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क और सीट स्वीकृति के लिए 5,000 रुपए का शुल्क देना होगा।  यदि किसी अभ्यर्थी को सीट आवंटित नहीं होती है, तो 5000 रुपए का अग्रिम कॉलेज शुल्क उसी के बैंक खाते में रिफंड (वापसी) कर दिया जाएगा, जो उसने पंजीकरण के समय शुल्क भुगतान हेतु उपयोग किया था।

यहां देखें बीएड काउंसलिंग शेड्यूल का नोटिस

एक जून को प्रवेश परीक्षा, 17 जून को नतीजे

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 17 जून को घोषित हुए थे, जिसमें 3.04 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। हालांकि, काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन यह अब 20 दिन की देरी से 30 जुलाई से आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed