फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Universities, colleges in J&K reopen with 30% staff; no classes

जम्मू-कश्मीर में 30 फीसदी स्टाफ के साथ खुले विश्वविद्यालय और कॉलेज, पर नहीं हो रही कक्षाएं

Fri, 08 May 2020 02:29 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 08 May 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Universities, colleges in J&K reopen with 30% staff; no classes
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में 30 फीसदी स्टाफ के साथ प्रशासनिक कार्य के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय खुल गए हैं। लेकिन कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है, क्योंकि सरकार ने 30 मई तक कक्षाओं के संचालन पर रोक लगाई है। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज और आईटीआई संस्थानों को तीस फीसदी स्टाफ के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी है, लेकिन कक्षाओं का संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रशासनिक कार्य के लिए स्टाफ पहुंचने भी लगा है। विश्वविद्यालयों के कुलपति और कॉलेजों के प्रिंसिपल 30 फीसद स्टाफ के साथ रोटेशन पर काम करेंगे। ये लोग कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया के साथ ही प्रशासनिक और अकादमिक कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों का काम करेंगे। इस संबंध में जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि कुलपति, विभागों के प्रमुख, और सरकारी डिग्री कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और आईटीआई के प्रिंसिपलों के कार्यालय "प्रशासन के हित में" रोटेशन के आधार पर न्यूनतम 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। लॉकडाउन के दौरान जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक कार्य के लिए कॉलेज, विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट खुल गए हैं। इन संस्थानों में कर्मचारी और शिक्षक कार्य के लिए पहुंच भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed