फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan said history of hockey in Odisha included in NCERT textbooks

ओडिशा : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का सुझाव, NCERT पाठ्यपुस्तकों में शामिल हो ओडिशा में हॉकी का इतिहास

Sun, 22 Jan 2023 01:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 22 Jan 2023 01:29 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा में हॉकी का इतिहास और तटीय राज्य में दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में शामिल की जाएगी। ये बातें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही हैं। 

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan said  history of hockey in Odisha included in NCERT textbooks
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Social Media

विस्तार

Odisha: ओडिशा में हॉकी का इतिहास और तटीय राज्य में दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में शामिल की जाएगी। ये बातें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही हैं। सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधान ने सुझाव दिया कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी तक होने वाले पुरुषों के हॉकी विश्व कप के माध्यम से ओडिशा की कला, विरासत और परंपरा को उच्चतम स्तर पर प्रमोट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


टूर्नामेंट दो स्थानों भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने हॉकी विश्व कप के लिए देश के सभी स्कूलों और कॉलेजों को आमंत्रित करने के राज्य सरकार के फैसले की भी सराहना की। प्रधान ने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए कि 2036 तक ओडिशा से 100 से अधिक ओलंपियन उभर कर सामने आएं,जब राज्य अपना 100वां स्थापना दिवस मनाएगा।" इस बार ओडिशा के 7 खिलाड़ी ओलिंपिक में खेलने गए थे। 
विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि 2036 में जब राज्य अपना 100वां स्थापना दिवस मनाएगा, तो इस बात की संभावना है कि उस साल भारत में ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। यह पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण होगा। हॉकी इंडिया दूसरी बार मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। पहली बार 2018 में हुआ था, जिसे बेल्जियम ने जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed