फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC redesigned user-friendly website UTSAH portal and Professor of Practice Portal launch

UTSAH Portal: यूजीसी वेबसाइट का नाम आज से उत्साह पोर्टल, आयोग के अध्यक्ष करेंगे लॉन्च

Mon, 15 May 2023 05:32 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 15 May 2023 05:32 AM IST
सार

यूजीसी चेयरमैन ने बताया कि यूजीसी की वेबसाइट को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत रि-डिजाइन किया जा रहा है। इसमें छात्रों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और वर्ग के तहत सभी जानकारियां आसानी से देखी जा सकेंगी।

विज्ञापन
UGC redesigned user-friendly website UTSAH portal and Professor of Practice Portal launch
Prof M Jagadesh Kumar, UGC Chief - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की वेबसाइट सोमवार से उत्साह (अंडरटेंकिंग ट्रांसफॉरमेटिव स्ट्रेटेजी एंड एक्शन इन हायर एजुकेशन) पोर्टल में बदल जाएगी। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सोमवार को उत्साह पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। उत्साह पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के तहत योजनाओं की जानकारी, लागू करने से लेकर उसको ट्रैक किया जा सकेगा। भारतीय परंपरा, डिजिटल लर्निंग, आउटकम की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन


प्रोफेसर कुमार ने बताया कि यूजीसी की वेबसाइट को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत रि-डिजाइन किया जा रहा है। इसमें छात्रों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और वर्ग के तहत सभी जानकारियां आसानी से देखी जा सकेंगी। इसमें डिजिटल माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़ी जानकारियां और योजनाओं के बारे में आसानी से छात्र और अभिभावक समझ सकेंगे। पोर्टल को विश्वविद्यालयों, प्रोफेसर और छात्रों की सुविधा के हिसाब से तैयार किया गया है, ताकि वे सभी अपनी जरूरत के आधार पर जानकारियाें को समझ सकें। एनईपी के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन में तब्दील करना है।
विज्ञापन


भारतीय परंपरा, डिजिटल लर्निंग, रिजल्ट की भी जानकारी
पोर्टल में भारतीय परंपरा पर आधारित पढ़ाई, कोर्स और पाठ्यक्रम, डिजिटल लर्निंग, आउटकम या रिजल्ट से संबंधित जानकारियां भी मिलेगी। इसके अलावा गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालय और कॉलेजों का ट्रांसफोर्म,कौशल विकास, इंटरर्नशिप, स्टार्टअप, स्कॉलरशिप, कोर्स, विश्वविद्यालय, पाठ्यक्रम, रैग्यूलेशन, प्लेसमेंट, विदेशी विश्वविद्यालय आदि की अलग-अलग विस्तार से जानकारियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed