फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Result 2024 releasing on 18 Oct at ugcnet.nta.ac.in; Prepration before download your scorecard

UGC NET Result: कल जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, उससे पहले कर लें ये तैयारियां

Thu, 17 Oct 2024 06:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

UGC NET Score Card 2024: यूजीसी नेट का रिजल्ट कल, यानी 18 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने से पहले आपको कुछ तैयारियां कर लेना चाहिए। यहां इन्हीं तैयारियों के बारे में बताया गया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका भी नीचे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UGC NET Result 2024 releasing on 18 Oct at ugcnet.nta.ac.in; Prepration before download your scorecard
UGC NET 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UGC NET Result 2024: आखिरकार बहुप्रतीक्षित जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट पर आधिकारिक अपडेट आ ही गया। एनटीए ने घोषणा की है कि वह कल, यानी 18 अक्तूबर को यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। हालांकि, रिजल्ट जारी होने से पहले आपको कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए, ताकि रिजल्ट देखने में किसी तरह की असुविधा न हो।

विज्ञापन


यूजीसी नेट पुनः परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 9 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इन लाखों अभ्यर्थियों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने पर सभी व्याकुलता के साथ अपना स्कोर जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट करेंगे। ऐसें में संभावना है कि वेबसाइट स्लो काम करना शुरू कर दे, क्योंकि ट्रैफिक बढ़ने के कारण अक्सर ऐसा देखने में आता है।

विज्ञापन

रिजल्ट से पहले तैयारी जरूरी

आपको अपना परिणाम देखने में कोई समस्या न हो, इसके लिए आपको अभी से कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। यूजीसी नेट का रिजल्ट देखने और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। ऐसे में अभी ये से विवरण तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने पर जल्द से जल्द आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें।

 

ऐसे जानें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड

यदि आप अपना पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो उसे रिकवर कर लें और नया पासवर्ड जनरेट कर लें। दोनों को जानने का तरीका यहां बताया गया है:

  • यदि आप अपना एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर Forgot Application Number वाले बटन पर क्लिक करें। अब आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और आपका एप्लीकेशन नंबर आपको प्राप्त हो जाएगा।
  • यदि पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर Forgot Your Password वाले बटन पर क्लिक करें। आप अपना पासवर्ड सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब देकर या ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। ईमेल पर पासवर्ड प्राप्त करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा किसलिए?

यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए 83 विषयों के लिए आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट स्कोर का उपयोग इस वर्ष से पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए भी किया जाएगा।

 

यूजीसी नेट जून परीक्षा रद्द कर दी गई थी और अगस्त-सितंबर में फिर से आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा सामना की गई तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कुछ केंद्रों में पुनः परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। पिछले साल के विपरीत, NTA ने परीक्षा OMR-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की थी। हालांकि, पुनः परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

 

UCG NET Result Downlaod: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे यूजीसी नेट का रिजल्ट

जारी होने पर उम्मीदवारों को यूजीसी नेट स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करना होगा:

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर 'यूजीसी नेट जून परिणाम 2024 की घोषणा' पर क्लिक करें।
  • परिणाम लिंक एक नए टैब पर खुलेगा।
  • अपना यूजीसी नेट जून आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड प्रदर्शित अनुसार दर्ज करें।
  • यूजीसी नेट स्कोर कार्ड पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्कोर कार्ड पर दी गई योग्यता स्थिति और अन्य विवरण की जांच करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम/स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed