TPSC Paper Leak Case: टीपीएससी पेपर लीक पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा दावा, बोले- कर्मचारी भी शामिल
TPSC Paper Leak Case: टीपीएससी पेपर लीक पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा दावा, बोले- कर्मचारी ही बेच रहे प्रश्न-पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TPSC Paper Leak Case: टीपीसीसी यानी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के प्रमुख रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। रेड्डी ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग यूपीएससी की तरह है। लेकिन टीपीएससी यानी तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TPSC) कार्यालय के कर्मचारी, सहायक और कंप्यूटर विशेषज्ञ पेपर लीक में चोरी करके और फिर उसे बेचने में शामिल हैं।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा, जांच होनी चाहिए और तेलंगाना आईटी मिनिस्टर केटीआर (केटी रामा राव) को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और इन लोगों को फिर से निलंबित करना चाहिए। पैसे बांटने में उन्हें परेशानी हुई। मंत्री केटीआर के पोर्टफोलियो में ये बातें हुईं। मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा जांच पूरी होने तक केटीआर को मंत्री पद से निलंबित किया जाना चाहिए।
The enquiry must be done and KTR must resign from his position and suspend these people again. They had a problem distributing the money. In the portfolio of Minister KTR, these things happened. Till the enquiry is over KTR must be suspended: Revanth Reddy, TPCC Chief
— ANI (@ANI) March 23, 2023
रेवंत रेड्डी ने कहा, अगर केटीआर सत्ता में रहे तो निष्पक्ष जांच नहीं होगी। हम चाहते हैं कि अनुच्छेद-317 के तहत तेलंगाना लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, प्रधान सचिव और गोपनीय कक्ष अनुभाग अधिकारी को निलंबित किया जाए। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस्तीफा नहीं होता है तो हम इस मामले को राज्यपाल के पास ले जाएंगे।
वहीं, पलटवार करते हुए तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि वह राज्य कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी और राज्य भाजपा प्रमुख बंदी संजय को "राजनीतिक द्वेष के साथ टीएसपीएससी मुद्दे में उनका नाम घसीटकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रचने" के लिए कानूनी नोटिस भेज रहे हैं।
TSPSC paper leak issue | Telangana Minister KT Rama Rao says that he is sending legal notices to state Congress chief Revanth Reddy and state BJP chief Bandi Sanjay "for conspiring to discredit the government by dragging his name into the TSPSC issue with political malice".… pic.twitter.com/Xq5zhqdvBx
— ANI (@ANI) March 23, 2023
कमेंट
कमेंट X