{"_id":"60aca8688ebc3e29b260a5f0","slug":"tn-university-exams-2021-tamil-nadu-varsities-to-begin-exams-from-june-15-in-online-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: 15 जून से ऑनलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं, 30 जुलाई से पहले जारी होगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: 15 जून से ऑनलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं, 30 जुलाई से पहले जारी होगा रिजल्ट
Tue, 25 May 2021 01:04 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 25 May 2021 01:04 PM IST
सार
- यूनिवर्सिटी परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से होगा।
- ये परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु यूनिवर्सिटी परीक्षा 2021 का आयोजन 15 जून से होगा। ये परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी। यूनिवर्सिटी सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन मोड में करेगी। इसके अलावा, जो छात्र फरवरी 2021 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, उनके री-एग्जाम भी 15 जून से लेकर 15 जुलाई के बीच आयोजित होंगे। सूबे की सरकार की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अन्ना यूनिवर्सिटी को छोड़कर सभी विश्वविद्यालय सेमेस्टर एंड और एरियर परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से लेकर 15 जुलाई के बीच करेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नीट परीक्षा 2021: एग्जाम पर फैसला जल्द, छात्र कर रहे अक्तूबर तक स्थगित करने की मांग
विज्ञापन
इस नोटिस में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी परीक्षाओं का रिजल्ट 30 जुलाई से पहले जारी किया जाएगा। इससे पहले री-एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 मई से शुरू हुई थी। जिन छात्रों ने फरवरी परीक्षाओं से पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, उनके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई है। यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के लिए ऑफलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी करने की तारीख 3 जुलाई रखी गई है। हालांकि, अभी यूनिवर्सिटी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी की तरफ से 15 जून से होने वाली परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 13 जून है आखिरी तारीख
फर्स्ट ईयर छात्रों को छोड़कर सभी सेमेस्टर छात्रों की परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से ऑनलाइन मोड में होगा। वहीं, फर्स्ट ईयर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन अगस्त से शुरू हो सकता है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से तमिलनाडु यूनिवर्सिटी इस बार सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन करा रही है।
कमेंट
कमेंट X