फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Summer vacation extended know about delhi chief minister manish sisodia tweet

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां

Sun, 30 Jun 2019 03:44 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 30 Jun 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Summer vacation extended know about delhi chief minister manish sisodia tweet

कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए दिल्ली के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी 8 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के छात्रों पर लागू होगा। हालांकि, 9 से 12वीं तक की कक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मियों की छुट्टी को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 8वीं कक्षा तक के स्कूल 8 जुलाई से खुलेंगे जबकि उच्च कक्षाओं के लिए स्कूल सोमवार से ही खुल जाएंगे।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए, कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी 8 जुलाई तक बढ़ाई जा रही है। मौसम अधिकारियों ने भविष्यवाणी की है कि शहर में गर्मी का कहर जारी रह सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें, राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था।



 

शनिवार को अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस का स्तर 55 फीसदी रहा। दिल्ली के पालम मानक केंद्र पर अधिकतम पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर 44.4, रिज में 44, आया नगर में 43.4, जाफरपुर में 43.3, लोधी रोड में 42.8 और मुंगेशपुर में 41.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार और सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच, कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। साथ ही आंधी भी आ सकती है। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed