फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Success Story Of 22 year old youth working in Google aims to earn Rs 41 crore in 13 years

Success Story: पढ़िए उस 22 साल के युवा की कहानी, जिसने रखा है 13 सालों में 41 करोड़ कमाने का लक्ष्य

Tue, 05 Sep 2023 10:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 10:50 AM IST
सार

Sucess Story: जिस उम्र में आजकल के ज्यादातर युवाओं का कोई लक्ष्य नहीं होता उस उम्र में  एथन गुओनली ने अपना लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है कि उन्हें 35 साल की उम्र तक (13 सालों में) 41 करोड़ रुपये की बचत करनी है। पढ़िए ये प्रेरणादायक कहानी।

विज्ञापन
Success Story Of 22 year old youth working in Google aims to earn Rs 41 crore in 13 years
Success story - फोटो : Pixabay

विस्तार

Sucess Story: कुछ लोगों के सपने उनकी उम्र से बड़े होते हैं। अपने सपने को पूरा कर लक्ष्य को पाने के लिए ऐसे लोग कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसा ही लक्ष्य है गूगल में काम करने वाले एक 22 वर्षीय कर्मचारी का। गूगल के 22 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एथन गुओनली 35 साल में रिटायर होना चाहते हैं। इसके लिए उनका लक्ष्य है कि वे इन 13 सालों में 41 करोड़ रुपये की बचत कर लें। 

विज्ञापन


एथन कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं और वो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए बचत से लेकर निवेश को बेहतर तरीके से मैनेज कर रहे हैं। उन्होंने मास्टर डिग्री शुरू करने के साथ-साथ नौकरी भी शुरू कर दी थी। फिलहाल एथन गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहे हैं। इस नौकरी से वो सालाना लगभग 1.60 करोड़ कमा रहे हैं, जिसमें से वो अपने वेतन का 35% हिस्सा निवेश करते हैं। 
विज्ञापन


एथन ने फ्लोरिडा-कैलिफोर्निया में रियल स्टेट में करीब 1.11 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वे अपना खर्च बचाने के लिए परिवार के साथ रहते हैं। अपने रिटायरमेंट खातों में निवेश जारी रखते हुए वे हर दो साल में एक नई प्रॉपर्टी खरीदकर अपने पोर्टफोलियो में जोड़ना चाहते हैं। इतनी कम उम्र में इतना सबकुछ हासिल करके वो दुनियाभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्तम्भ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहनते महंगे कपड़े


एथन ने अपने शौक सीमित रखे हुए हैं। बचत करने के लिए वो महंगे कपड़े नहीं पहनते और बाहर का महंगा खाना भी नहीं खाते हैं। बात अगर दोस्तो के साथ कहीं घूमने की आती है तो ऐसे मौकों पर भी वो बजट होटलों में ठहरते हैं। एथन के एक महीने के औसत खर्च की बात करें तो उनके घर का किराया खर्च 5.5 लाख है। इसके अलावा, ट्रैवलिंग पर 52 हजार, इंश्योरेस के 27 हजार, खाने का खर्च 30 हजार और बाकी का खर्च 50 हजार रुपये औसतन प्रतिमाह आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed