{"_id":"575177364f1c1b7d2810c2ee","slug":"without-hands-finished-300-paintings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कट गए दोनों हाथ फिर भी बना डाली 300 पेंटिंग्स","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
हादसे में कट गए दोनों हाथ फिर भी बना डाली 300 पेंटिंग्स
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
धवल खत्री
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लड़के का जूनून देखने लायक है। पेंटर्स हाथों के जादू से ही रंगों पर कमाल कर दिखाते हैं लेकिन इस लड़के ने बिना हाथों के पेंटिंग्स पर कमाल कर दिया। इसका ये हौसला सचमुच काबिले तारीफ है। अहमदाबाद के रहने वाले धवल खत्री के 14 वर्ष की उम्र से ही दोनों हाथ नहीं हैं। इसके चलते उसे स्कूल भी छोड़ना पड़ा था।
लेकिन इन सब चीजों ने धवल के हौसले को कम नहीं किया और उसमे जिंदगी में आगे बढ़ते रहने की उम्मीद जगाए रखी।
विज्ञापन
लेकिन इन सब चीजों ने धवल के हौसले को कम नहीं किया और उसमे जिंदगी में आगे बढ़ते रहने की उम्मीद जगाए रखी।
धवल खत्री पेंटिंग बनाता हुआ
- फोटो : getty
धवल ने अपने दोनों हाथ न होने की वजह को काफी दूर रखते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की, गिटार बजाना सीखा और अपना सबसे बड़ा शौक पेंटिंग्स बनाना सीखा। धवल को बचपन से ही पेंटिंग्स का शौक रहा है। पर दोनों हाथ न होने की वजह से उसके मन में थोड़ी हिचकिचाहट रहती थी। हालांकि उसने अपने आत्मविश्वास को बनाए रखा और आगे बढ़ता रहा।
कटे हुए हाथों से ही धवल पेंटिंग्स बनाता रहता है। उसकी पेंटिंग्स की काफी डिमांड है। धवल ने देश-विदेश के लगभग सभी महान हस्तियों की पेंटिंग्स बनाई है जिसमें सचिन तेंदूलकर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान की पेंटिंग्स मौजूद है।

धवल खत्री सचिन की पेंटिंग के साथ
- फोटो : getty
धवल ने बताया कि जब वह 14 साल का था तो छत पर पतंग उड़ाते हुए उसका हाथ एक हाई पावर तार से लग गया था जिसके चलते उसे बड़ा तेज इलेक्ट्रीक शॉक लगा था और वो छत ने नीचे सीधा सड़क पर गिर गया था। इस हादसे में उसके दोनों हाथ काटने पड़े थे। पर धवल को इस बात की खुशी थी कि हादसे में उसकी जान बच गई थी। उसे बचपन से पेंटिंग्स बनाने का शौक रहा है और इस हादसे ने भी उसके इस शौक को मरने नहीं दिया। उनके माता-पिता ने भी उसका बहुत साथ दिया।
धवल अबतक 300 से अधिक पेंटिंग्स बना चुका है। उसने अपने पेंटिंग्स की एक वेबसाइट लॉन्च की है जिसमें उसे विदेशों से भी पेंटिंग्स के ऑर्डर मिलते हैं। धवल ने एपीजे अब्दुल कलाम की पेंटिंग बनाकर भी उन्हें गिफ्ट की थी।

कमेंट
कमेंट X