{"_id":"5b0015504f1c1bd3408b6678","slug":"we-salute-the-spirit-of-this-women-who-distributing-letters-to-30-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 साल तक चिट्ठियां बांटती रही एक महिला डाकिया, इनके साहस को सलाम","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
30 साल तक चिट्ठियां बांटती रही एक महिला डाकिया, इनके साहस को सलाम
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
women shadow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दशक पहले इंद्रावती ने अपनी नौकरी के पहले दिन सोचा था, ‘ये काम मुझसे नहीं होगा। चिट्ठियों का भारी बैग कौन उठाए? अनजान घरों में जाना शर्म की बात है या नहीं?’ लेकिन जिद थी, वह अपने मोर्चे पर डटी रहीं। यह उस दौर की बात है, जब घर डाकिये की राह देखा करते थे। उस वक्त इंद्रावती दिल्ली में डाकिये के रूप में नियुक्त हुई और पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा समय तक डटी रहीं। साल 1982 में इंद्रावती महिला डाकिया के तौर पर नियुक्त हुई थीं। तब औरतों के लिए इस क्षेत्र के बारे में कोई सोचता भी नहीं था।
इंद्रावती दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित स्पीड पोस्ट डिपार्टमेंट में थीं और आसपास के 6-7 किलोमीटर के क्षेत्र में पैदल चिट्ठियां बांटा करती थीं। अपने शुरुआती दिनों को याद करती हुई वह कहती हैं, ’जब मैं चिट्ठियां देने जाती थी, तो कई लोग मानते ही नहीं थे कि मैं डाकिया हूं। फिर उन्हें कार्ड दिखाना पड़ता था। इंद्रावती से पहले भी डाक विभाग में महिलाएं थीं, लेकिन चिट्ठी बांटने के काम में नहीं। अब इंद्रावती रिटायर हो चुकीं हैं, लेकिन उनके साहस ने कई महिलाओं को रास्ता दिखाया।

कमेंट
कमेंट X