फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC topper Tina Dabi sister Ria Dabi bags AIR 15 in civil services exam 2020

UPSC Toppers: रिया डाबी ने सिविल सेवा परीक्षा में पाई 15वीं रैंक, बड़ी बहन आईएएस टीना डाबी भी रही हैं यूपीएसएसी टॉपर

Fri, 24 Sep 2021 10:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 10:19 PM IST
सार

UPSC topper Tina Dabi's sister Ria Dabi: यूपीएससी की ओर से परिणाम जारी करते ही, टीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी को यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वां रैंक मिली है।  

विज्ञापन
UPSC topper Tina Dabi sister Ria Dabi bags AIR 15 in civil services exam 2020
यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार, 24 सितंबर, 2021 को जारी यूपीएससी सिविल सेवा 2020 के अंतिम परिणाम और चयन सूची में एक नाम ऐसा है, जिसकी चर्चा चहुंओर हो रही है। यह नाम है रिया डाबी का। रिया डाबी 2015 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने वाली आईएएस अधिकारी टीना डाबी की बहन हैं। यूपीएससी की ओर से परिणाम जारी करते ही, टीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी को यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वां रैंक मिली है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2020 Final Result: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
विज्ञापन


आईएएस अफसर टीना डाबी फिलहाल, राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर सेवारत हैं। बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC topper Tina Dabi sister Ria Dabi bags AIR 15 in civil services exam 2020
यूपीएससी सीएसई 2020 फाइनल रिजल्ट टॉपर शुभम कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आयोग की ओर से ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। फाइनल रिजल्ट में बिहार के कटिहार निवासी शुभम कुमार ने पहला, मध्यप्रदेश की जागृति अवस्थी ने दूसरा और मध्यप्रदेश की अंकिता जैन हाल मुकाम आगरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2020 Topper: बिहार के आईआईटीएन शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा, 2019 में आई थी इतनी रैंक

उल्लेखनीय है कि टीना डाबी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 में दूसरा स्थान हासिल करने वाले कश्मीर के अतहर खान से 2018 में शादी की थी। टीना और अतहर ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि, 20 नवंबर, 2020 को आईएएस जोड़े ने जयपुर की एक फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी, जिसके बाद 10 अगस्त, 2021 को कोर्ट ने तलाक का मंजूरी दे दी थी। इस मामले को लेकर टीना डाबी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। 

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अंतिम चयन सूची को इस सीधे लिंक UPSC CSE Main 2020 Exam Final Result पर क्लिक कर देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed