फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   upsc success story know about ias manish kumar verma appointed as a new dm of noida

Success Story: जर्मनी में नौकरी करते हुए की यूपीएससी की तैयारी, 61वीं रैंक पाकर बने टॉपर, अब नोएडा के डीएम

Fri, 03 Mar 2023 08:33 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 03 Mar 2023 08:33 AM IST
सार

IAS Manish Kumar Verma UPSC Success Story: आईएएस मनीष वर्मा 2017 में 15 दिनों के लिए नोएडा अथॉरिटी में बतौर सीईओ भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
upsc success story know about ias manish kumar verma appointed as a new dm of noida
ias manish verma (file photo) - फोटो : social media

विस्तार

UPSC Success Story, IAS Manish Kumar Verma: कड़ी मेहनत और लगन से व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है। इसकी मिसाल हैं नोएडा के नवागत डीएम मनीष वर्मा। कई जिलों में प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं वह दे चुके हैं। उनका सफर कैसा रहा, आईएएस बनने की पूरी कहानी और जीवन में आने-वाले उतार-चढ़ाव को कैसे उन्होंने लिया। अमर उजाला सफलता की कहानी में आज हम आपको बताएंगे। आइए शुरू करते हैं...  

विज्ञापन

आईएएस मनीष वर्मा मूलत: कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। आईआईटी कानपुर से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। यूपीएससी की तैयारी करने से पहले वह जर्मनी की एक इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म में काम करते थे। नौकरी करते हुए ही उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा को पास करने में सफलता हासिल की। वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 61 थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में किया है काम

मनीष वर्मा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपने करिअर की शुरुआत पीलीभीत जिले से की थी, जब उन्हें वहां का प्रोबेशनरी डीएम बनाया गया था। इसके बाद फिर वह मथुरा और प्रतापगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी रहे। गौतमबुद्ध नगर जिले में उनका यह दूसरा कार्यकाल है। पहली बार वह केवल 15 दिनों के लिए नोएडा में उनकी तैनाती की गई थी। इसके बाद उन्हें कौशांबी जिले के डीएम के रूप में वहां भेजा गया था।

विज्ञापन

इस वजह से मिली तैनाती

आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा नोएडा आने के पहले जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे। लेकिन नोएडा के तत्कालीन डीएम और बैडमिंटन के विश्वस्तरीय खिलाड़ी सुहास एलवाई का प्रमोशन हो चुका है। लखनऊ में खेल सचिव के पद पर उन्हें तैनाती मिली है। जिसकी वजह से अब नोएडा के डीएम पद की जिम्मेदारी सरकार ने आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को सौंपी है। नोएडा में काम करने का उनके पास पहले का भी अनुभव है, जो उनके काम आएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed