फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC CSE Topper abhinav siwach know his educational qualification success and rank

UPSC CSE Topper: लाखों का पैकेज छोड़कर खुद से की तैयारी, अब IAS बनकर अभिनव करेंगे देश की सेवा

Tue, 23 May 2023 06:25 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 23 May 2023 06:25 PM IST
सार

UPSC CSE Topper: यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा में हरियाणा के अभिनव सिवाच ने सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया 12वीं रैंक लाकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। आइए जानते हैं अभिनव की सफलता के पीछे की कहानी...

विज्ञापन
UPSC CSE Topper abhinav siwach know his educational qualification success and rank
ias abhinav siwach - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPSC CSE Topper: यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा में हरियाणा के अभिनव सिवाच ने सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया 12वीं रैंक लाकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। आइए जानते हैं अभिनव की सफलता के पीछे की कहानी...
विज्ञापन

 

अमर उजाला से खास बातचीत में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 12वां स्थान प्राप्त करने वाले अभिनव सिवाच ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई- लिखाई हरियाणा से हुई है। उन्होंने आईआईएम कोलकाता से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद नौकरी शुरू कर दी। उन्होंने दानिक्स सर्विसेज में अंडर ट्रेनी एसडीएम के पद पर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

आईएएस अभिनव सिवाच ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने खुद से ही घर पर 5 से 6 घंटे की पढ़ाई की थी। उनको पूरा भरोसा था कि उनका चयन होगा। ऑल इंडिया 12वीं रैंक आने पर अभिनव सिवाच ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। 

विज्ञापन

तैयारी कर रहे युवाओं को दी टिप्स 

यूपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को सफलता की टिप्स देते हुए अभिनव ने कहा कि अपने बेसिक क्लियर रखें। मेहनत से पढ़ाई करें। सफलता जररू मिलेगी। जो भी पढ़ें उसका अच्छे से रिवीजन करें।

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं। आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed