फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UPSC CSE Final Result 2022 AIR 1 Topper Ishita Kishore IAS Success Story

UPSC CSE Topper: विंग कमांडर की बेटी बनीं यूपीएससी टॉपर; इशिता को इस मंत्र से मिली सिविल सेवा में सफलता

Tue, 23 May 2023 06:35 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 23 May 2023 06:35 PM IST
सार

इशिता ने कहा 'तैयारी करते वक्त हमें बहुत ईमानदार रहना चाहिए और बताना चाहिए कि कितनी तैयारी की है और किस स्टेज पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शैक्षिक योग्यताओं के अलावा आपको भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत होना चाहिए। साथ ही हमें सब्र भी रखना चाहिए।'

विज्ञापन
UPSC CSE Final Result 2022 AIR 1 Topper Ishita Kishore IAS Success Story
यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा इशिता किशोर ने टॉप किया है। डीयू से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर चुकीं इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इशिता ने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन को ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना है। 
विज्ञापन


इशिता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में बताया कि परीक्षा और इंटरव्यू के लिए बहुत मेहनत की थी और जब इसका फल मिला बहुत खुशी भी हुई। तैयारी बहुत लम्बी थी, प्री, मैन्स और इंटरव्यू के लिए अलग-अलग तरह की मेहनत की जरूरत होती है। मेहनत करते रहना चाहिए और खुद पर विश्वास रखना चाहिए।
विज्ञापन

UPSC CSE Final Result 2022 AIR 1 Topper Ishita Kishore IAS Success Story
यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर - फोटो : AMAR UJALA
तैयारी करते वक्त ईमानदार रहना चाहिए
इशिता ने कहा 'तैयारी करते वक्त हमें बहुत ईमानदार रहना चाहिए और बताना चाहिए कि कितनी तैयारी की है और किस स्टेज पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शैक्षिक योग्यताओं के अलावा आपको भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत होना चाहिए। साथ ही हमें सब्र भी रखना चाहिए।'

सुब्रतो कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया
उनकी मां ज्योति किशोर ने बताया, 'मैं बहुत खुश हूं। बेटी इशिता की बहुत अच्छी तैयारी रही है और वो हमेशा इसके प्रति फोकस्ड भी रही है। वह एक अच्छी खिलाड़ी भी रही है। इसने सुब्रतो कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जिस काम में इसने हाथ लगाया है, उसे बहुत अच्छे से किया है।'
विज्ञापन

एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से पाई शिक्षा
ज्योति किशोर ने आगे बताया, इसने एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से पूरी स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके पिता विंग कमांडर थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इशिता बहुत छोटी थी जब उसके सिर से पिता का साया उठ गया।' अंत में उन्होंने कहा, 'पूरा परिवार हमेशा इशिता के लिए सपोर्टिव रहा है। सारे लोग बहुत सपोर्ट करते हैं। एक मां के रूप में जो करना चाहिए वो मैंने भी किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed