फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   UK Board Result 2023 Date Time Out, UBSE Result Live Updates: here are the toppers

UK Board Result: हाईस्कूल में सुशांत तो इंटरमीडिएट में तनु ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Thu, 25 May 2023 01:43 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 25 May 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
UK Board Result 2023 Out: इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आज माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में परीक्षाफल जारी किया।
loader
UK Board Result 2023 Date Time Out, UBSE Result Live Updates: here are the toppers
UK Board 10th 12th Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में परीक्षाफल जारी किया। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 देखने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 देखने के लिए यहां क्लिक करें

टिहरी के सुशांत ने 10वीं में किया टॉप 

हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सुशांत ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। सुशांत चंद्रवंशी बीएचएचवीएम कंदीसौड़ छम, टिहरी गढ़वाल के छात्र हैं। दूसरे नंबर पर रहे आयुष सिंह रावत (98.80%) ने एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून से तो रोहित पांडे (98.80%) ने एसवीएमआईसी रुद्रपुर, यूएसनगर से पढ़ाई की है।

वहीं तीसरे नंबर पर रहीं शिल्पी (98.60%) बीएचएचवीएम कंदीसौड़ छम टिहरी गढ़वाल की तो शौर्य (98.60%) तुलाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर, यूएस नगर के छात्र हैं। चौथे स्थान पर चार छात्रों- कोमल कुमारी, नारायण जोशी, आर्ची पुंडिर, स्नेहलता और ऋषभ रावत ने जगह बनाई है। वहीं प्रदेश में पांचवा स्थान कशिश कंडपाल को मिला है।

12वीं में जसपुर की तनु चौहान ने मारी बाजी

इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। तनु आरएलएस चौहान एसवीएमआईसी जसपुर की छात्रा हैं। दूसरे नंबर पर आईं हिमानी ने उत्तरकाशी में जीजीआईसी चिनियालीसौड़ से पढ़ाई की है। उन्हें 97.00 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस सूची में तीसरा नाम राज मिश्रा का है। यूएसनगर में एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज से पढ़े राज ने 96.60 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं।



 

UK Board Class 10th & 12th Result 2023: फोन पर कैसे चेक करें नतीजे

  • सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं - results.amarujala.com, या वैकल्पिक रूप से यहां क्लिक करें;

  • अब यूबीएसई यूके बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 2023 पेज पर जाएं।
  • निम्नलिखित विवरण दर्ज करें;
    •  - नाम,
    •  - रोल नंबर,
    •  - मोबाइल नंबर,
    •  - ई-मेल
  • इसके बाद यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2023 दिए गए मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी पर प्रदान किया जाएगा। 
  • स्कोर कार्ड की जांच करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें।
  • UK Board Result: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 99% अंकों के साथ हाईस्कूल में टिहरी के सुशांत चंद्रवंशी ने किया टॉप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed