फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   two borthers wins 12 lac in KBC

पढ़ाई लिखाई की आदत ने बना दिया लखपति

Wed, 08 Oct 2014 01:43 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
two borthers wins 12 lac in KBC
कोचिंग पढ़ते- पढ़ाते सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने और पैसा जीतने का मौका मिलेगा यह चचेरे भाई अनुराग और शुभम शर्मा ने सपने में भी नहीं सोचा था। केबीसी 8 में भाग लेने के बाद दोनों हाट सीट पर पहुंचे तो फिर साढ़े बारह लाख रुपये जीतने तक रुके नहीं। अनुराग शर्मा खुद की कोचिंग चलाते हैं, जबकि शुभम कोचिंग में पढ़ते भी हैं और पढ़ाते भी हैं।
विज्ञापन


शुभम शर्मा जब डेढ़ माह के ही थे तभी उनके माता-पिता उषा और राजेंद्र शर्मा एक्सीडेंट में चल बसे थे। अविवाहित चाचा अजय शर्मा ने शुभम को पाला और पढ़ाया। युवावस्था में ही बाप की जिम्मेदारी आ जाने पर शुभम के चाचा ने आज तक शादी नहीं की है। शुभम रामपुर बाग स्थित एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके शिक्षक अंशु और शुभम अग्रवाल बताते हैं कि शुभम शर्मा पढ़ने में काफी अच्छे हैं। उन्होंने केबीसी में भी काफी सवालों के उत्तर दिए। कोचिंग के बच्चों ने कोचिंग की दीवारों पर शुभम के लिए शुभकामना संदेश लगाए हैं। शुभम के दूसरे चाचा कौशल किशोर शर्मा के बेटे अनुराग शर्मा ने बताया कि पिछले तीन सालों से वे केबीसी की तैयारी कर रहे थे। इस बार डबल्स में खेलने का मौका मिला तो नहीं चूके। ऑडीशन देने दोनों लखनऊ गए थे। आखिरी सवाल जिसने इनको आगे जाने से रोका वह चिकनगुनिया वायरस से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछा गया था कि इसका वायरस सबसे पहले कहां पाया गया। विकल्प में नाइजीरिया, अंगोला, माली और तंजानिया शामिल था। सही जवाब तंजानिया था, लेकिन शुभम व अनुराग इसे नहीं दे पाए। अनुराग बताते हैं कि अभी तो उन्होंने कुछ सोचा नहीं है लेकिन वे इनाम में जीती राशि से कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलकर लोगों  को शिक्षा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed