फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   this lady stands her own business

हादसों को सहकर भी खड़ा किया विशाल कारोबार

Sat, 25 Jun 2016 05:40 PM IST
सारा पोर्टर, बीबीसी न्यूज, सिंगापुर
सारा पोर्टर, बीबीसी न्यूज, सिंगापुर Updated Sat, 25 Jun 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
this lady stands her own business
जोसलीन चेंज - फोटो : bbc
जोसलीन चेंज की आवाज मंद होती जाती है, जब वो बताती हैं कि 1970 के दशक में सिंगापुर में किस तरह से उन्होंने गरीबी में अपना बचपन गुजारा। उनके माता- पिता एक फूड फैक्ट्री में काम करते थे और फैक्ट्री बंद होने की वजह से दोनों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। उसके बाद उन लोगों ने अपने घर के पीछे मौजूद बागान में सॉस बनाने के काम में हाथ आजमाने की कोशिश की। पैसी की कमी की वजह से जोसलीन के माता-पिता उन पर ध्यान नहीं दे पाते थे और उन्होंने अपना सारा समय इस व्यवसाय में लगा दिया था।
विज्ञापन

this lady stands her own business
जोसलीन अपने परिवार के साथ - फोटो : getty
फिर 11 साल की उम्र तक जोसलीन को अपनी दादी के पास रहने के लिए भेज दिया गया। आज जोसलीन सिंगापुर की सबसे बड़ी फूड कंपनियों में से एक की प्रमुख हैं। उनका कहना है, मां ने मुझे किसी और को सौंप दिया था। उन 11 सालों के दौरान मैंने अपनी मां को देखा तो था लेकिन मुझे लगता था कि मेरी दादी ही मेरी मां है। जब मैं वापस अपनी मां के पास आई तो यह मेरे लिए बड़ा मुश्किल समय था। जोसलीन जब स्कूल में बहुत मेहनत के साथ पढ़ाई कर रही थीं तभी उनके माता-पिता ने समझ लिया कि उनके पास अपने व्यवसाय के लिए एक सौगात है।

उनकी कंपनी 'सिन ह्वा डी' तेजी से आगे बढ़ने लगी और 1970 के मध्य तक उनके पास अपनी फैक्ट्री हो गई। पूरे सिंगापुर की दुकानों में बिकने वाला 'चेंज- की' ब्रांड का बोतल बंद सॉस और राइस मिक्सेस, वहां हर घर में जाना पहचाना ब्रांड बन गया। युवावस्था में जोसलीन स्कूल की पढ़ाई के साथ ही बिजनेस में भी मदद करती थीं, फिर वो इकॉनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी चली गई। अपने परिवार के व्यवसाय से पूरी तरह से जुड़ जाने की उनकी कोई योजना तो नहीं थी लेकिन 21 साल की उम्र में जब वो यूनिवर्सिटी में दूसरे साल की पढ़ाई कर रही थीं तो लंबी बीमारी के बाद उनके पिता का निधन हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

this lady stands her own business
'सिन ह्वा डी' कंपनी - फोटो : getty
जोसलीन अपने माता पिता के 6 बच्चों में सबसे बड़ी थीं। उन्हें कहा गया कि उन्हें 'सिन ह्वा डी' कंपनी का प्रमुख बनकर उसे संभालना होगा। पिता की लंबी बीमारी की वजह से यह कंपनी भी लड़खड़ा रही थी। उन्होंने जल्द ही इस संकट से कंपनी को निकाल लिया और उसके बाद से ही उन्होंने कंपनी का विस्तार दूसरे क्षेत्रों में किया। उन्होंने इवेंट कैटरिंग, चिल्ड रेडी मिल्स और हॉट फूड वेंडरिंग मशीन की शुरुआत की।

आज लाखों डॉलर के व्यापार के साथ ही जोसलीन पूरे एशिया में निर्यात का भी काम कर रही हैं। अब उनकी कंपनी सिन ह्वा डी चीन में भी विस्तार करती हुई दिख रही है। हालांकि उनके लिए सफलता का यह सफर इतना आसान नहीं रहा। इस दौरान 2004 में जोसलीन को अपने पति की अचानक मौत को भी झेलना पड़ा। सिन ह्वा डी की बागडोर हाथ में लेने के बाद जोसलीन को बहुत कुछ सीखना पड़ा, तब उन्होंने जाना कि वो किस तरह से खुद में सुधार ला सकती हैं और चीजों को आगे ले जा सकती हैं। उन्हें इस व्यवसाय में अपने भाई- बहनों का सहयोग भी मिला, जो एक-एक कर कंपनी में उनके साथ जुड़े।
विज्ञापन

this lady stands her own business
जोसलीन की कंपनी का स्मार्ट तरीका - फोटो : getty
जोसलीन के लिए 2001 एक अहम साल था, जब जोसलीन के पति रिचर्ड भी उनके साथ काम में जुड़ गए। जोसलीन ने 1993 में शादी की थी। जोसलीन के मुताबिक उनके पति का मकसद, इस तरह के व्यवसायों में ज्यादा लोगों की जरूरत को कम कर, व्यवसायों की क्षमता को बढ़ाना था। जोसलीन अपनी कंपनी की सफलता के पीछे अपने पति का विजन ही बताती हैं। उनका कहना है कि वेंडिंग मशीन से भोजन मुहैया कराना भी रिचर्ड का ही सुझाव था। इस कंपनी के पास फिलहाल 100 से ज्यादा वेंडिंग मशीनें हैं और ये पूरे सिंगापुर में फैली हुई हैं, जो लोगों को चिकन करी से लेकर पास्ता कार्बोनारा तक मुहैया कराती हैं। 

जोसलीन बताती हैं कि ये मशीनें सभी बड़े अस्पतालों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों, कुछ शॉपिंग मॉल्स, होटलों और सेना के कैंप में मौजूद हैं। उनका कहना है, मैं एक आईफोन से बता सकती हूं कि हमने कितना खाना बेचा है, कितना बचा हुआ है और हमें कब फिर से इसका भंडारण करना है। यह एक स्मार्ट तरीका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed