फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Tamil Nadu Baduga community girl becoming first pilot from her community

Success Story: तमिलनाडु की पहली ट्राइबल पायलट बनीं जयश्री, दक्षिण अफ्रीका के फ्लाइंग स्कूल से स्नातक

Thu, 14 Sep 2023 03:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 03:27 PM IST
सार

तमिलनाडु के बडुगा समुदाय की 27 वर्षीय जयश्री ने दक्षिण अफ्रीका के फ्लाइंग स्कूल से स्नातक होने के बाद अपने समुदाय से पहली पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Baduga community girl becoming first pilot from her community
पायलट जयश्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Pilot Jayashree: तमिलनाडु के बडुगा समुदाय की 27 वर्षीय जयश्री ने दक्षिण अफ्रीका के फ्लाइंग स्कूल से स्नातक होने के बाद अपने समुदाय से पहली पायलट बनकर इतिहास रच दिया है। कोठागिरी की जयश्री ने अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद एक आईटी पेशेवर के रूप में काम करते हुए, उन्होंने एक फ्लाइंग स्कूल में दाखिला लिया था।

विज्ञापन

जयश्री कोटागिरी के पास कुरुकाथी की रहने वाली हैं। उनके पिता जे मणि एक सेवानिवृत्त ग्राम प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। जयश्री ने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज (एम.ई कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) कोयंबटूर में पूरी की। इसके बाद जयश्री दक्षिण अफ्रीका गईं, जहां पायलट बनने के लिए आवश्यक उड़ान घंटों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की और वापस भारत लौट आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में उनके परिवार के सदस्यों ने विदेश में उड़ान भरने के उनके विचार का समर्थन नहीं किया लेकिन बाद में उनकी बात मान ली। बता दें कि बडुगा अपनी सांस्कृतिक और भाषाई पहचान के साथ ऊटी और कुन्नूर क्षेत्र के आसपास रहने वाला एक घनिष्ठ आदिवासी समुदाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed