फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Swati third transgender judge of country read their inspirational story

देश की तीसरी ट्रांसजेंडर जज बनी स्वाति बरुआ, पढ़िए इनकी प्रेरणादायक कहानी

Sat, 11 Aug 2018 08:42 AM IST
एजुकेशन डेेस्क, अमर उजालाा
एजुकेशन डेेस्क, अमर उजालाा Updated Sat, 11 Aug 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Swati third transgender judge of country read their inspirational story

गुवाहाटी की रहने वाली स्वाति बरुआ अब शहर की राष्ट्रीय लोक अदालत में काम करेंगी। स्वाति को डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा नियुक्त किया गया है। स्वाति का मूल नाम बिधान बरुआ था। 2012 में वह उस वक्त चर्चा में आईं, जब अपने अधिकार के लिए वह बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं। वह लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाना चाहती थीं, लेकिन उनका परिवार इसकी इजाजत नहीं दे रहा था। 26 वर्षीय स्वाति अब असम की पहली और देश की तीसरी ट्रांसजेंडर जज हैं।

विज्ञापन


स्वाति लंबे समय से ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। वह कहती हैं, “हम ट्रांसजेंडर्स को समाज में तिरस्कार का सामना करना पड़ता है। हमें बाकी इंसानों से अलग देखा जाता है।” स्वाति का मानना है कि इस नियुक्ति से समाज में ट्रांसजेंडर्स के लिए एक नई राह खुलेगी और लोगों की मानसिकता भी बदलेगी।
विज्ञापन


इस साल स्वाति ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में एक पीआईएल फाइल की थी, ताकि ट्रांसजेंडर के अधिकारों से जुड़े 2014 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रदेश में लागू करवाया जा सके। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने मई 2018 में राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि छह महीने के भीतर सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को नियमानुसार लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed