फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Sucess story of civil servent, tailor shop to IAS job

दर्जी की दुकान से आईएएस की उड़ान!

Tue, 16 Sep 2014 02:35 PM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Tue, 16 Sep 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
Sucess story of civil servent, tailor shop to IAS job
सिविल सेवा में सफल होने का सपना सना ने देखा था और आईएएस बनकर उन्होंने अपने सपने को हकीकत का रूप दिया...
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली सना अख्तर की मेहनत और कामयाबी आखिरकार रंग लाई और सिविल सर्विसेज एग्जाम के माध्यम से वह आईएएस बनने में कामयाब रहीं। जून, 2014 में जब सिविल सर्विसेज एग्जाम का परिणाम आया, तो वह और उनका परिवार खुशी से झूम उठा। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने बाजी मार ली थी और सफल अभ्यर्थियों की सूची में आईएएस के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली थी। सना का मानना है कि लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत के साथ पढ़ाई की जाए तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता है, लेकिन उसके बावजूद सना अख्तर ने 90वीं रैंक प्राप्त की। पेश है, उनसे बातचीत के प्रमुख अंश :

इतनी बड़ी सफलता कैसे मिली?
हर किसी को पहले ही अपना टारगेट तय कर लेना चाहिए। वह चाहे किसी भी क्षेत्र से संबंधित लक्ष्य क्यों न हो। उस लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। ऐसा करने से किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। ऐसा ही मैंने किया। लक्ष्य बनाया और उस लक्ष्य को पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पूरी मेहनत की।
विज्ञापन


सिविल सेवा एग्जाम में आपके विषय क्या-क्या थे?
भूगोल और इंजीनियरिंग जैसे विषय लेकर मैंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

किस तरह से आपने इसके लिए तैयारी की?
किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जरूरी नहीं है कि रातभर पढ़ाई की जाए। मैंने अपना समय निर्धारित किया, पढ़ने का भी और माइंड रिफ्रेश करने का भी। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। पढ़ाई को लेकर मैंने अपनी जो दिनचर्या बनाई, उसका निरंतर पालन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआत से अब तक की अपनी शिक्षा के बारे में बताएं?
बचपन से ही किताबों से काफी प्यार रहा और पढ़ाई करना अच्छा लगता था। बागपत डीएवी पब्लिक स्कूल से कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपरों की सूची में स्थान पाया था। उसके बाद मेरठ डीपीएस पब्लिक स्कूल से कक्षा 12वीं में 93.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया था। फिर नोएडा के एनआईईटी से बीटेक किया। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।

परिवार का किस तरह से सहयोग मिला?
मेरे पापा बागपत के बाजार में दर्जी की दुकान करते हैं और उसी से परिवार का गुजारा होता है। इसके बावजूद पापा ने पढ़ाई में किसी तरह की कमी नहीं होने दी। पढ़ाई के लिए किताब से लेकर कोचिंग तक जैसी भी जरूरत होती थी, वह मेरी मदद के लिए सदैव तैयार रहते थे। इससे पढ़ाई और लक्ष्य को लेकर मेरी राह आसान होती गई। पापा ही मुझे कोचिंग के लिए छोड़ने जाते थे और लेकर आते थे। सच तो यह है कि मेरी पढ़ाई के कारण वह अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पाते थे। मुझे आईएएस के रूप में देखना पापा का सपना था। उनके साथ ही बागपत में डीएम रहे रंजन कुमार का भी काफी सहयोग मुझे मिला, जिन्होंने मुझे काफी गाइड किया।


समाज के लिए कुछ कहना चाहेंगी?
हमारे समाज में कई बार बेटियों को बेटों के मुकाबले कम शिक्षा दिलाई जाती है, लेकिन बेटी व बेटे को बराबर मानकर पढ़ाना चाहिए। बेटियां भी बेटों की तरह अपने मां-बाप का नाम रोशन करती हैं और उनको भी कम नहीं समझना चाहिए। इसके साथ ही यदि कोई अधिकारी बनता है तो उसे खुद को अधिकारी नहीं समझकर समाज का सेवक बनकर काम करना चाहिए। मैं खुद भी आईएएस बनकर नहीं, बल्कि समाज की सेवक बनकर काम करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed