फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Success Story: roman saini who crack aiims mbbs and upsc exem left ias jobs to set unacademy company

Success Story: पहले UPSC के लिए छोड़ी डॉक्टरी, फिर आईएएस पद छोड़ बने 26,000 करोड़ के मालिक

Tue, 18 Jul 2023 03:52 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 18 Jul 2023 03:52 PM IST
सार

एजुकेशनल क्षेत्र में काम करने के लिए रोमन ने सहायक कलेक्टर के तौर पर भी काम किया था। करीबन एक साल बाद उन्होंने इस्तीफा देकर इंजीनियर से यूट्यूबर बने अपने दोस्त गौरव मुंजाल के साथ काम शुरू किया।

विज्ञापन
Success Story: roman saini who crack aiims mbbs and upsc exem left ias jobs to set unacademy company
Roman Saini - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपीएससी की परीक्षा को सभी परिक्षाओं से कठिन माना जाता है। इस परीक्षा में हर साल करीबन लाखों में उम्मीदवार बैठते हैं, लेकिन महज 800-900 ही उम्मीदवार ही अंतिम सूची में अपनी जगह बना पाते हैं। उनमें से भी कुछ उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो अच्छी रैंक और आईएएस पद के लिए दोबारा से परीक्षा में बैठते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, आज एक ऐसे उम्मीदवार की यहां बात की जा रही है जिनकी उड़ान आईएएस अफसर बनने के बाद शुरू हुई। ये कहानी है एडटेक प्लैटफॉर्म अनएकेडमी के सह-संस्थापक रोमन सैनी की है।
विज्ञापन

ये है रोमन सैनी की कहानी 
अनएकेडमी के सह-संस्थापक रोमन सैनी ने महज 17 साल की उम्र में ही एम्स मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की थी। एम्स से डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने एम्स के ही नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर (एनडीडीटीसी) में काम शुरू किया। वहां करीबन छह महीने काम करने के बाद ही उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

रोमन सैनी ने पहले ही प्रयास में 18वीं रैंक के साथ यूपीएससी सिविस परीक्षा पास की। महज 22 की उम्र में वह आईएएस अफसर बन गए। उन्होंने मध्य प्रदेश के जिला कलेक्टर के तौर पर भी काम किया।

अपने दोस्त के साथ मिलकर खोला अनएकेडमी
एजुकेशनल क्षेत्र में काम करने के लिए रोमन ने सहायक कलेक्टर के तौर पर भी काम किया था। करीबन एक साल बाद उन्होंने इस्तीफा देकर इंजीनियर से यूट्यूबर बने अपने दोस्त गौरव मुंजाल के साथ काम शुरू किया।

दोनों ने मिलकर ऑनलाइन एजुकेशनल प्लैटफॉर्म अनएकेडमी की स्थापना की। इस स्टार्टअप की शुरुआत छात्रों को कम पैसों में यूपीएससी की तैयारी के लिए खोला गया था। एक यूट्यूब चैनल के तौर पर शुरू हुई अनएकेडमी ने काफी कम समय में ही नाम कमा लिया। मौजूदा समय में दोनों 3.44 बिलियन डॉलर कंपनी के मालिक हैं।
विज्ञापन

आईएएस छोड़ बने अनएकेडमी के सह-संस्थापक 
एक इंटरव्यू के दौरान रोमन सैनी ने बताया कि उन्होंने छह साल तक दिल्ली में रहकर एम्स की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि दिल्ली जैसे शहर में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने में लाखों का खर्च आता है। आर्थिक कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति इतना खर्च नहीं उठा सकता है।

रोमन ने कहा कि बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में रहने वाले बहुत सारे छात्र यूपीएससी की परीक्षा देना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि इसकी तैयारी के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। यही कारण था कि रोमन सैनी ने आईएएस की नौकरी छोड़कर अनएकेडमी के साथ काम करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed