Success Story: बिना कोचिंग दो बार पास की UPSC; 22 की उम्र में बनीं IAS, अब हैं लाखों लोगों की प्रेरणा
महेंद्रगढ़ में रहने वाली दिव्या तंवर हमेशा से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की, जिसके बाद उनका चयन महेंद्रगढ़ के ही नवोदय विद्यालय में हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी को पास करना कई परीक्षार्थियों का सपना होता है। उनमें से कुछ कई प्रयासों के बाद इस परीक्षा में पास होते हैं तो वहीं कुछ ऐसे छात्र भी होते हैं जो अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में उत्तीर्ण कर जाते हैं। हालांकि, इस परीक्षा को पास करना अपने आप में ही बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। इस बात का सबसे बड़ा सबूत आईएएस दिव्या तंवर हैं।
लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बनी आईएएस दिव्या तवंर
आईएएस दिव्या तंवर ने 2021 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने 438 रैंक हासिल की। दिव्या ने जब यह परीक्षा दिया, तब वह महज 21 वर्ष की थीं। बिना कोचिंग सेंटर के ही अपने दम पर दिव्या ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। हालांकि, 2022 में 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने दोबारा यूपीएससी सीएसई के लिए उपस्थित हुईं और एआईआर 105 के साथ आईएएस की परीक्षा पास की।
महेंद्रगढ़ में रहने वाली दिव्या तंवर हमेशा से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की, जिसके बाद उनका चयन महेंद्रगढ़ के ही नवोदय विद्यालय में हो गया। दिव्या ने विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है। स्नातक के बाद ही दिव्या ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।
खराब थी परिवार की आर्थिक स्थिति
दिव्या ने जब यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी, उस समय उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बावजूद मां ने इस सफर में दिव्या का पूरा साथ दिया। दिव्या की मां ने अकेले अपने तीन बच्चों की देखभाल की।
आईएएस दिव्या तंवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा ही अपने फॉलोअर्स के साथ प्रेरणात्मक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मौजूदा समय में आईएएस दिव्या को इंस्टाग्राम पर करीबन 90 हजार लोग फॉलो करते हैं।
कमेंट
कमेंट X