फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story of daughters

पिता बर्तन बनाते हैं, बेटियां इतिहास बनाने चलीं

Sat, 05 Mar 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 05 Mar 2016 11:40 AM IST
सार

  • पिता मिट्टी के बर्तन बनाते हैं
  • बेटियों ने हॉकी स्टिक से दिखाया कमाल
  • ऋतु का नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन
  • पूनम का तो सॉफ्टबॉल में भी जवाब नहीं

विज्ञापन
success story of daughters
हॉकी टीम - फोटो : getty

विस्तार

पिता मिट्टी के बर्तन बनाते हैं और बेटियां हॉकी स्टिक से इतिहास लिखना चाहती हैं। दोनों बहनों का सपना है कि एक दिन वे भारतीय महिला हॉकी में शामिल होकर ओलंपिक में देश का नाम ऊंचा करें। यहां बात हो रही है कैथल के गांव बरसाना की दो बहनों ऋतु (22) और पूनम (21) की। ऑल इंडिया कंबाइंड यूनिवर्सिटी हॉकी कैंप में दोनों का चयन हुआ है। यह कैंप कुरुक्षेत्र में चल रहा है और दोनों खूब पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन


गांव बरसाना में शमशेर प्रजापत की दो बेटियां ऋतु एवं पूनम इंडियन हॉकी टीम में खेलने का सपना लेकर जीजान से जुटी हैं। ऋतु का चयन हिमाचल यूनिवर्सिटी की ओर से कैंप के लिए हुआ है। उधर, पूनम का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से हुआ है। टीम में चयनित होने पर वे दूसरे राज्यों की हॉकी टीमों से भिड़ेंगी।
विज्ञापन



ऋतु का नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन
बचपन से ही गांव में लड़कियों को हॉकी खेलता देख नाम कमाने की चाह में दोनों बहनों ने सुविधाओं के अभाव में कड़ा संघर्ष किया। घर के हालात ऐसे नहीं है कि खेल जारी रख सकें। लेकिन पूरा परिवार मेहनत करते हुए दोनों बहनों को लगातार खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। गांव के राजकीय कन्या विद्यालय के पीटीआई कुलदीप शर्मा से हॉकी की एबीसी सीखने के बाद ऋतु ने वर्ष 2007 में हिमाचल के धर्मशाला में स्थित साईं हॉकी सेंटर में दाखिला मिला। उससे पहले इस गांव की कई लड़कियां हिमाचल की ओर से खेलती थीं। ऋतु ऑल इंडिया स्तर पर सीनियर हॉकी टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर रह चुकी हैं। स्कूल और अंडर-16 में शानदार प्रदर्शन के कारण उसका चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की संयुक्त टीम के लिए आयोजित शिविर के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम का तो सॉफ्टबॉल में भी जवाब नहीं
पूंडरी गर्ल्स कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा पूनम है। उसने भी हाल ही में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसी आधार पर उसका चयन कैंप में हुआ है। इसके अलावा सॉफ्टबॉल में सीनियर नेशनल में गोल्ड मेडल, हॉकी में नॉर्थ जोन में द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों बहनें इस समय पूरे देश के विश्वविद्यालयों की चयनित होने वाली टीम में चयन के लिए कुरुक्षेत्र में आयोजित शिविर में मेहनत कर रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed